Steps Jey Uso Can Take: WWE Raw में इस हफ्ते वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर (Gunther) का खतरनाक रूप देखने को मिला। बता दें, रिंग जनरल ने रेड ब्रांड में जिमी उसो को हराया और मुकाबले के बाद भी उन्होंने जिमी को सबमिशन में जकड़ रखा था। इसके बाद जे उसो (Jey Uso) वहां अपने भाई को बचाने आ गए और इम्पीरियम लीडर पीछे हट गए। हालांकि, इसके बाद गुंथर ने मेन इवेंट जे के हाथ को रोप्स से बांधकर उनके सामने बिग जिम को लहूलुहान कर दिया। जे अपने भाई पर हुए इस जानलेवा हमले का जरूर हील सुपरस्टार से बदला लेना चाहेंगे। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कदमों का जिक्र करने वाले हैं जो जे उसो WWE Raw में गुंथर के हाथों अपने भाई के लहूलुहान होने के बाद उठा सकते हैं।3- जे उसो WWE WrestleMania 41 में गुंथर के खिलाफ मैच में कोई खतरनाक शर्त जोड़ सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postयह बात तो पक्की है कि जे उसो उनके भाई जिमी उसो पर हुए हमले के बाद शांति से बैठने वाले नहीं हैं। मेन इवेंट जे और गुंथर के बीच WrestleMania 41 में होने वाले मैच में कोई शर्त नहीं जुड़ी हुई है। इस वजह से इन दोनों सुपरस्टार्स को नियमों में बंधकर फाइट करनी होगी। हालांकि, जे उसो इस तरह रिंग जनरल से अपने भाई का ठीक तरह से बदला नहीं ले पाएंगे। इस वजह से जे उसो मुकाबले में कोई खतरनाक शर्त जोड़ सकते हैं। इसके बाद मेन इवेंट जे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में सभी हदें पार करते हुए गुंथर को ना सिर्फ लहुलूहान कर सकते हैं बल्कि उनसे टाइटल जीतकर सबसे बड़ा झटका दे सकते हैं।2- जे उसो WWE में गुंथर के पुराने दुश्मन सैमी ज़ेन की वापसी करा सकते हैंसैमी ज़ेन ने पिछले साल WrestleMania में गुंथर के आईसी चैंपियन के रूप में बादशाहत का अंत किया था। देखा जाए तो सैमी Elimination Chamber 2025 में चोटिल होने के बाद से ही ब्रेक पर हैं। Wrestling Observer ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ज़ेन को स्टोरीलाइन में चोटिल दिखाया गया है और वो सचमुच इंजर्ड नहीं है। अगर ऐसा है तो जे उसो, गुंथर की मुश्किलें बढ़ाने के लिए जल्द ही सैमी ज़ेन की वापसी करा सकते हैं। इसके बाद सैमी, मेन इवेंट जे को रिंग जनरल से अपना बदला लेने में मदद करते हुए दिखाई दे सकते हैं।1- जे उसो WWE Raw में रोमन रेंस से मदद की मांग कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो के चोटिल होने के बाद जे उसो के लिए Raw में मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं। मेन इवेंट जे की मदद करने के लिए फिलहाल रोमन रेंस से बेहतर कोई शख्स मौजूद नहीं हैं। जे को भी यह बात अच्छे से पता है इसलिए वो रोमन से मिलकर मदद की मांग कर सकते हैं। रेंस भले ही सीएम पंक-सैथ रॉलिंस के खिलाफ फिउड में व्यस्त चल रहे हैं लेकिन वो अपने भाई के लहूलुहान होने का बदला जरूर लेना चाहेंगे। यही कारण है कि रोमन रेंस, जे उसो द्वारा मदद मांगे जाने के बाद Raw में आकर गुंथर पर खतरनाक हमला करते हुए बवाल मचा सकते हैं।