WWE Superstars 2025 Very Bad So Far: 2025 के तीन महीने अब पूरे होने वाले हैं और WWE को बढ़िया सफलता मिली है। अभी तक हुए सभी प्रीमियम लाइव इवेंट अच्छे रहे। कुछ चौंकाने वाले पल भी देखने को मिले हैं। हाल ही में जॉन सीना (John Cena) ने हील टर्न लिया था, जिसके बाद चीजें काफी मजेदार हो गई हैं। WrestleMania 41 भी तगड़ा होने की पूरी उम्मीद है। बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। कुछ स्टार्स के लिए ये साल अब तक अच्छा साबित हुआ है और कुछ के लिए बहुत बेकार भी रहा है। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके लिए 2025 अभी तक WWE में बहुत बेकार साबित हुआ है।#3 2025 में अभी तक WWE में सीएम पंक को ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक ने पिछले कुछ महीनों में अभी तक खुद को लेकर खूब दावे किए हैं। हालांकि, ज्यादा सफल वो नहीं हो पाए। मेंस रॉयल रंबल मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मेंस चैंबर मैच में उन्हें हार मिली। हाल ही में Raw में पंक का सैथ रॉलिंस के साथ स्टील केज मैच हुआ था। वहां पर भी पंक को हार का सामना करना पड़ा था। WrestleMania 41 में टाइटल मैच में अब उनका शामिल होना मुश्किल है। मेनिया का मेन इवेंट करने का सपना भी उनका अधूरा ही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी तक उन्हें ज्यादातर मुंह की ही खानी पड़ेगी। #2 WWE रिंग में सोलो सिकोआ का काम अब धीमा पड़ गया है2025 की शुरुआत में Raw Netflix डेब्यू शो में सोलो सिकोआ को रोमन रेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला उनके हाथ से चली गई। उसके बाद से उनका जलवा ज्यादा देखने को नहीं मिला है। कुछ हफ्तों तक वो रिंग से गायब रहे, जिस कारण जेकब फाटू उनसे नाराज हो गए। दोनों के बीच चीजें मौजूदा समय में सही नहीं चल रही हैं। SmackDown में सिकोआ का अब दबदबा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। 2024 में उन्होंने बढ़िया काम किया था। #1 2025 की शुरुआत में ही WWE रिंग में नाया जैक्स को लगा था झटकानाया जैक्स को इस साल की शुरुआत में ही अपनी विमेंस चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। टिफनी स्ट्रैटन ने उनके ऊपर विमेंस Money in the Bank कैश-इन कर टाइटल अपने नाम कर लिया था। इसके बाद भी नाया को कुछ बड़े मुकाबलों में हार का ही सामना करना पड़ा है।जैक्स का दबदबा अब कम हो गया है। अभी तक उनके लिए ये साल बिल्कुल भी सही नहीं रहा है। अब शायद ही आगे जाकर उन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा। मौजूदा समय में वो किसी तगड़ी स्टोरीलाइन में भी शामिल नहीं हैं।