3 सुपरस्टार्स जिन्हें Roman Reigns के WWE Elimination Chamber 2025 में वापसी करने से सबसे ज्यादा नुकसान होगा

Ujjaval
रोमन रेंस वापसी कर सकते हैं (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस वापसी कर सकते हैं (Photo: WWE.com)

Stars Impact Roman Reigns Return: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) के आयोजन में अभी एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है। WWE इस शो को खास बनाने के लिए कुछ सरप्राइज प्लान कर सकता है। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस इवेंट में किसी मैच का हिस्सा नहीं हैं और अभी चोट के कारण एक्शन से दूर हैं। कयास लगा रहे हैं कि असली ट्राइबल चीफ की वापसी होगी। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रोमन रेंस के Elimination Chamber 2025 में वापसी करने से सबसे ज्यादा नुकसान होगा।

Ad

3- WWE Elimination Chamber 2025 में रोमन रेंस का वापसी करना सैथ रॉलिंस को नुकसान देगा

youtube-cover
Ad

मेंस Royal Rumble मैच में एलिमिनेट होने के बाद सैथ रॉलिंस बेहद गुस्से में नज़र आए। उन्होंने रोमन रेंस पर पहले डबल स्टॉम्प लगाया और फिर यही मूव उन्हें स्टील स्टेप्स पर भी दे दिया। असली ट्राइबल चीफ की हालत खराब हो गई थी और वो एक्शन से दूर हो चुके हैं। रोमन को बहुत ज्यादा नुकसान सैथ द्वारा हुए हमले के कारण हुआ है। इसी वजह से वो विजनरी को किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे।

अब सैथ रॉलिंस मेंस Elimination Chamber मैच का हिस्सा हैं। सैथ को अगर WrestleMania 41 के लिए टिकट कटाना है, तो फिर यह मैच जीतना होगा। रोमन रेंस अपना बदला लेने के लिए मेंस Elimination Chamber मुकाबले में दखल दे सकते हैं और आकर विजनरी पर खतरनाक हमला कर सकते हैं। सैथ इसी के चलते मैच से एलिमिनेट हो सकते हैं और उन्हें रोमन की Royal Rumble में हालत खराब करने का नुकसान झेलना पड़ सकता है।

2- WWE दिग्गज रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर की है कड़ी दुश्मनी

youtube-cover
Ad

ड्रू मैकइंटायर को रोमन रेंस पसंद नहीं हैं और यह बात सभी को पता है। मैकइंटायर अभी तक Clash at the Castle 2022 में मिली हार को नहीं भूल पाए हैं। इसी वजह से वो रोमन पर कई बार निशाना साधते हुए नज़र आए हैं। रोमन और ड्रू का 2025 के मेंस Royal Rumble मैच में कंफ्रंटेशन हुआ था और दोनों ने एक-दूसरे पर खतरनाक हमला भी किया था।

रोमन रेंस अगर Elimination Chamber में वापसी करते हैं, तो यह ड्रू मैकइंटायर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मैकइंटायर को रोमन से नफरत है और अगर वो चैंबर मैच में आते हैं, तो स्कॉटिश स्टार का ध्यान उन्हें धराशाई करने पर चला जाएगा। इसी के चलते कोई अन्य स्टार फायदा उठाते हुए मैकइंटायर को एलिमिनेट करके मैच से बाहर का रास्ता दिखा सकता है। इसी वजह से मैकइंटायर साफ तौर पर नहीं चाहेंगे कि रोमन का अगले PLE में रिटर्न हो।

1- रोमन रेंस वापसी पर WWE दिग्गज सीएम पंक का कर सकते हैं बुरा हाल

youtube-cover
Ad

2025 का मेंस Royal Rumble मैच असल में रोमन रेंस के लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी था। वो अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए रीमैच का मौका हासिल करने के लिए आए थे। रंबल मुकाबले में रेंस ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें सीएम पंक ने बाहर कर दिया। पंक ने भले ही पहले रोमन की मदद की हुई है लेकिन बेस्ट इन द वर्ल्ड का उन्हें बाहर करना पसंद नहीं आया होगा।

रोमन रेंस के हाथ से WrestleMania 41 के मेन इवेंट में सीधा एंट्री करने का मौका चला गया। इसी का बदला असली ट्राइबल चीफ लेना चाहते होंगे। मेंस Elimination Chamber में सीएम पंक नज़र आने वाले हैं और उन्होंने भी WrestleMania को मेन इवेंट करने का लक्ष्य बना रखा है। पंक ने जिस तरह से रोमन को एलिमिनेट करके उनका सपना तोड़ा था, उसी तरह से असली ट्राइबल चीफ भी बेस्ट इन द वर्ल्ड पर हमला करके उन्हें एलिमिनेट करा सकते हैं। इससे दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हो पाएगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications