3 सुपरस्टार्स जो अगले हफ्ते WWE SmackDown में होने वाले ब्लडलाइन के टाइटल मैच में दखल दे सकते हैं

WWE
WWE SmackDown में होने वाले मैच में मच सकता है बवाल (Photo: WWE.com)

Superstars Can Interfere Tag Team Title Match SmackDown: WWE SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड बहुत ही शानदार होने वाला है। कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं। आपको बता दें ब्लडलाइन के सदस्य टामा टोंगा और टांगा लोआ अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को DIY और द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये एक ट्रिपल थ्रेट लैडर मैच होगा। इस टाइटल मैच में बवाल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। कुछ स्टार्स की एंट्री भी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो चैंपियनशिप मैच में दखल दे सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE SmackDown में रोमन रेंस की होगी वापसी?

Ad

रोमन रेंस मौजूदा समय में ब्लडलाइन को धराशाई करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। सोलो सिकोआ और उनके साथियों के साथ रेंस की राइवलरी शानदार चल रही है। रेंस SmackDown के लगातार दो शो में लाइव नज़र नहीं आए। अगले हफ्ते वो एंट्री कर बवाल मचा सकते हैं।

टैग टीम चैंपियनशिप के लिए होने वाले ट्रिपल थ्रेट लैडर मैच में उनकी दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। वो मुकाबले में आकर टामा टोंगा और टांगा लोआ के ऊपर अटैक कर सकते हैं। इसके जरिए वो सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को कड़ा संदेश भेज सकते हैं। आपको बता दें Bad Blood 2024 में रेंस और कोडी का मुकाबला फाटू और सिकोआ से होगा।

#2 WWE में वापसी कर जिमी उसो दे सकते हैं सभी को सरप्राइज

Ad

WrestleMania XL के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में अंतिम बार जिमी उसो नज़र आए थे। सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर उनके ऊपर अटैक किया था। अब उनकी वापसी कभी भी हो सकती है। उनके दिमाग में सिकोआ और टोंगा के खिलाफ बदले की भावना जरूर चल रही होगी।

जिमी अगले हफ्ते होने वाले WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान वापसी कर बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। उनकी वजह से ब्लडलाइन को नुकसान हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा और स्टोरी भी शानदार अंदाज में आगे बढ़ जाएगी।

#1 WWE SmackDown में जेकब फाटू निभा सकते हैं बड़ा रोल

Ad

मौजूदा समय में ब्लडलाइन की सबसे बड़ी ताकत जेकब फाटू हैं। टामा टोंगा और टांगा लोआ को DIY और द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स से तगड़ी चुनौती मिलेगी। दोनों को टाइटल रिटेन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

टोंगा और लोआ की मदद जेकब फाटू कर सकते हैं। वो मैच के दौरान दखल देकर अन्य स्टार्स को धराशाई कर सकते हैं। इससे टोंगा ब्रदर्स को टाइटल रिटेन करने में मदद मिल जाएगी। यहां से एक बार फिर जेकब की ताकत भी WWE यूनिवर्स को देखने को मिलेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications