3 सुपरस्टार्स जिनकी वजह से WWE Raw Netflix डेब्यू में Roman Reigns को सम्मान की लड़ाई में हार का सामना करना पड़ सकता है

WWE
क्या इन WWE स्टार्स की वजह से रोमन रेंस को मिलेगी हार? (Photo: WWE.com)

Superstars Cause Roman Reigns Loss Raw Netflix Debut: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होगा। शो में फैंस को रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। मुकाबले में ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला भी दांव पर होगी। देखना होगा कि सम्मान की इस लड़ाई वाले मुकाबले में किसकी जीत होगी। एक बात तय है कि मैच में बहुत बवाल मचेगा। आसानी से मुकाबला खत्म होने वाला नहीं है। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जिनकी वजह से रेंस को सिकोआ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ सकता है।

Ad

#3 क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में द रॉक बनेंगे रोमन रेंस की हार की वजह

Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट के बाद से अभी तक द रॉक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। मौजूदा समय मे उनकी वापसी की अफवाहें और अटकलें चल रही हैं। उम्मीद है कि वो Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड का हिस्सा बनेंगे।

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच होने वाले मैच में द रॉक की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। इस बात की पूरी संभावनाएं लग रही हैं। वो आकर रोमन के ऊपर हमला कर उन्हें धोखा दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर इसका फायदा सिकोआ को मिल जाएगा और वो जीत हासिल कर लेंगे।

#2 WWE के खूंखार रेसलर जेकब फाटू दिखा सकते हैं अपनी वफादारी

Ad

जेकब फाटू ने अपने काम से अभी तक सभी को प्रभावित किया है। नई ब्लडलाइन में रहकर सोलो सिकोआ के लिए वो वफादार रहे हैं। सिकोआ को उनकी वजह से बहुत मजबूती मिली है। रोमन रेंस के खिलाफ होने वाले मैच में सिकोआ को फाटू से काफी उम्मीदें होंगी।

ट्राइबल कॉम्बैट मैच में फाटू की ताकत के आगे रोमन को झुकना पड़ सकता है। फाटू उनकी हार की बहुत बड़ी वजह बन सकते हैं। हो सकता है कि उसके बाद दोनों के बीच मैच देखने को मिले। रेंस और फाटू के बीच मुकाबले का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं।

#1 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर निभा सकते हैं बड़ा रोल

Ad

रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन के लिए ड्रू मैकइंटायर मौजूदा समय में सबसे बड़ा खतरा नज़र आ रहे हैं। उन्होंने रेंस और उनके साथियों को सबक सिखाने के लिए ही वापसी की है। इस बात का वो ऐलान कर चुके हैं। Saturday Night's Main Event में वो सैमी ज़ेन को हरा चुके हैं। इसके अलावा जे उसो और जिमी उसो की हालत भी खराब कर चुके हैं।

मैकइंटायर अब सीधे रोमन रेंस को निशाना बना सकते हैं। इसके लिए शायद उन्होंने WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड को चुना हो सकता है। वहां पर होने वाले ट्राइबल कॉम्बैट मैच में मैकइंटायर दखल देकर रेंस के ऊपर हमला सकते हैं। उनकी वजह से रोमन की बड़े मुकाबले में हार हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications