3 सुपरस्टार्स जिनके साथ WWE WrestleMania 41 में Jacob Fatu का जोरदार मुकाबला हो सकता है

WWE
WrestleMania 41 में किसके साथ होगा जेकब फाटू का मैच? (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Possible Opponents WrestleMania 41: WWE WrestleMania 41 अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। जेकब फाटू (Jacob Fatu) के मैच के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। पिछले साल जून में डेब्यू के बाद से अभी तक उनका काम शानदार रहा है। उन्होंने अपने एक्शन से सभी का दिल जीत लिया है। अच्छी बात ये है कि कंपनी ने फाटू की बुकिंग बढ़िया की है। आगे भी उन्हें लेकर धमाकेदार प्लान बनाए जाने की पूरी उम्मीद है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ WrestleMania 41 में फाटू का जोरदार मुकाबला हो सकता है।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 में सोलो सिकोआ के साथ हो सकती है जेकब फाटू की टक्कर

Ad

सोलो सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन के लिए अभी तक जेकब फाटू वफादार रहे हैं। हालाकि, Raw के Netflix डेब्यू में सिकोआ की हार के बाद चीजें बदलती हुईं नज़र आईं। सोलो के पास अब ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला नहीं है।

कहा जा रहा है कि बहुत जल्द सिकोआ के ऊपर फाटू टर्न ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर आप समझ सकते हैं कि मामला कहां पहुंच जाएगा। दोनों के बीच WrestleMania 41 में खतरनाक मैच हो सकता है। इससे कहीं ना कहीं कंपनी को भी अच्छा फायदा पहुंचेगा।

#2 WWE रिंग में कब होगा जेकब फाटू और रोमन रेंस का ड्रीम मैच?

Ad

रोमन रेंस और जेकब फाटू कई बार रिंग में आमने-सामने आ चुके हैं। ज्यादातर फाटू का ही दबदबा देखने को मिला है। फैंस दोनों के बीच सिंगल्स मैच का इंतजार कर रहे हैं। WWE ने इसका प्लान जरूर बनाया होगा।

WrestleMania 41 में फाटू और रोमन के बीच मैच हो सकता है। कंपनी द्वारा मेगा इवेंट में इस बड़े मुकाबले के लिए ट्रिगर दबाया जा सकता है। रेंस इस समय WWE से बाहर हैं। वो वापसी के बाद जेकब को मैच के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को एक ड्रीम मुकाबला देखने को मिल जाएगा।

#1 अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं जेकब फाटू

Ad

अगले हफ्ते जेकब फाटू, ब्रॉन स्ट्रोमैन और डेमियन प्रीस्ट के बीच मेंस Elimination Chamber क्वालीफाइंग मैच होगा। सभी को उम्मीद है कि इस मैच को जीतकर 1 मार्च को होने वाले चैंबर मुकाबले में फाटू एंट्री कर लेंगे।

फाटू चैंबर मैच में बड़ी जीत हासिल कर WrestleMania 41 में कोडी रोड्स को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बहुत ही जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल जाएगा। वैसे WWE इस प्लान के तहत आगे बढ़ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications