3 सुपरस्टार्स जिनके लिए WWE Saturday Night's Main Event 2024 में हार के बाद अब मुश्किलें काफी बढ़ चुकी हैं

WWE
WWE Saturday Night's Main Event में केविन ओवेंस की हुई हार (Photo: WWE.com)

Stars Difficulties Increased: WWE Saturday Night's Main Event 2024 शानदार रहा। शो में मौजूद सभी स्टार्स ने अपना शत प्रतिशत दिया। WWE ने भी शो को तगड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेन इवेंट में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने केविन ओवेंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन कर धमाल मचाया। खैर इस इवेंट में हार के बाद कुछ स्टार्स को नुकसान हो सकता है। आगे जाकर उनकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनके लिए Saturday Night's Main Event 2024 के बाद मुश्किलें बढ़ चुकी हैं।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस को लग सकता है झटका

Ad

केविन ओवेंस को कोडी रोड्स के खिलाफ लगातार दूसरे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिली है। Saturday Night's Main Event से पहले WWE Bash in Berlin में भी केविन मात खा चुके हैं। अब उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं।

Saturday Night's Main Event के बाद ट्रिपल एच से भी केविन ओवेंस की झड़प हुई। कोडी के ऊपर भी उन्होंने खतरनाक अटैक किया। उन्हें अब सस्पेंड भी किया जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि केविन को बड़ा झटका लग सकता है। उनके आगामी प्लान में भी बदलाव किया जा सकता है।

#2 WWE Saturday Night's Main Event के बाद अब डेमियन प्रीस्ट का क्या होगा?

Ad

Saturday Night's Main Event में गुंथर ने डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की। प्रीस्ट की टेंशन अब बढ़ चुकी हैं। अब शायद ही वो दोबारा वर्ल्ड टाइटल पिक्चर में आ पाएंगे। 30 नवंबर, 2024 को हुए Survivor Series इवेंट में भी उन्हें द रिंग जनरल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

प्रीस्ट की राइवलरी फिन बैलर के साथ जारी रहने के बाद भी नुकसान होगा। इनकी फ्यूड को कंपनी ने बहुत लंबा खींच दिया है। फैंस अब बोर होने लग गए हैं। WWE के पास अगर डेमियन के लिए कोई प्लान नहीं हुआ तो फिर वो ब्रेक में जाने के लिए मजबूर हो सकते हैं।

#1 WWE सुपरस्टार मीचीन को अब शायद ही बड़ा मौका मिल पाएगा

Ad

Saturday Night's Main Event में हुए विमेंस यूएस चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में चेल्सी ग्रीन के खिलाफ मीचीन को हार का सामना करना पड़ा। उम्मीद थी कि इस बार मीचीन चैंपियन बनकर इतिहास रचेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मीचीन को भी अब आगे जाकर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। WWE द्वारा शायद ही उन्हें बड़ा मौका दिया जाएगा। ये भी हो सकता है कि कंपनी के पास अब उनके लिए आगे कोई प्लान ना हो। हो सकता है कि पहले के मुकाबले उनकी बुकिंग कमजोर हो जाए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications