3 सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस अपने साथ WWE SmackDown के अगले एपिसोड में ला सकते हैं

Ujjaval
WWE SmackDown में रोमन रेंस आने वाले हैं (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में रोमन रेंस आने वाले हैं (Photo: WWE.com)

Superstars Roman Reigns Can Bring With Him on SmackDown: WWE SummerSlam 2024 द्वारा फैंस को रोमन रेंस का धमाकेदार रिटर्न देखने को मिला। उन्होंने आकर कोडी रोड्स को सोलो सिकोआ पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में जीत दिलाई। अब रोमन की SmackDown में अपीयरेंस का ऐलान देखने को मिल गया है।

Ad

फैंस उनके ब्लू ब्रांड में रिटर्न को देखने के लिए उत्साहित होंगे। रोमन संभावित तौर पर अकेले नहीं आएंगे। कुछ स्टार्स हैं, जिन्हें वो अपने साथ ला सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें रोमन रेंस SmackDown में अपने साथ ला सकते हैं।

3- रोमन रेंस WWE SmackDown में पॉल हेमन के साथ आ सकते हैं

Ad

रोमन रेंस ने अपने हील टर्न की शुरुआत में पॉल हेमन के साथ काम किया था और इसके बाद लगातार दोनों की जोड़ी को फैंस ने पसंद किया था। पॉल हेमन ने सोलो सिकोआ को अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार नहीं किया था और इसी वजह से उनपर खतरनाक हमला किया था। वो अभी भी रोमन को ही अपना ट्राइबल चीफ और हेड ऑफ द टेबल मानते हैं। पॉल काफी समय से टीवी से दूर हैं लेकिन अब रोमन के आने के बाद उनका रिटर्न भी देखने को मिल सकता है।

WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस प्रोमो कट कर सकते हैं और इसी बीच अपने वाइजमैन पॉल हेमन के बारे में बात कर सकते हैं। रोमन यहां हेमन को इंट्रोड्यूस कर सकते हैं और इसी के साथ दोनों का टीवी पर रीयूनियन देखने को मिल सकता है। जब हेमन, रोमन को असली ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज करेंगे, तो फैंस का रिएक्शन जरूर देखने लायक रह सकता है। इसी वजह से रोमन, हेमन को अपने साथ ला सकते हैं।

2- रोमन रेंस अपने साथ हिकुलियो को WWE SmackDown में ला सकते हैं

Ad

हिकुलियो ने कुछ समय पहले ही WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है और यह चीज़ काफी ज्यादा चर्चा का विषय रही थी। हिकुलियो का ब्लडलाइन से संबंध है और वो टोंगा ब्रदर्स के भाई हैं। इसी वजह से उनका ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में शामिल होना अच्छा फैसला होगा। कई लोग सोच रहे होंगे कि हिकुलियो अपने डेब्यू के बाद सोलो सिकोआ का साथ देंगे लेकिन यह चीज़ पूरी तरह से बदल सकती है।

रोमन रेंस को नए ब्लडलाइन से लड़ने के लिए कई स्टार्स की जरूरत होगी और हिकुलियो इसी वजह से मदद का हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। टोंगा ब्रदर्स के खिलाफ हिकुलियो को देखना जरूर खास होगा। जिस तरह से नए ब्लडलाइन ने अपना डॉमिनेंट अंदाज दिखाया है, रोमन को भी तगड़े रेसलर्स की जरूरत है। इसी वजह से हिकुलियो का उनके साथ जुड़ना अच्छा फैसला होगा। आपको बता दें कि पूर्व NJPW स्टार असल में 6 फुट 8 इंच के हैं।

1- रोमन रेंस के साथ जिमी उसो की WWE में हो सकती है धमाकेदार वापसी

Ad

रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद जिमी उसो को सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन फैक्शन से बाहर कर दिया था। जिमी खतरनाक हमले के कारण चोटिल हो गए थे और उन्हें एक्शन से दूर होना पड़ा। कुछ हफ्तों पहले खबर आई थी कि जिमी अब लड़ने के लिए क्लियर हो गए हैं। रोमन के वापस आने के बाद अब उनके पूर्व साथी जिमी का रिटर्न भी संभव है। SmackDown में यह देखने को मिल सकता है।

नए ब्लडलाइन द्वारा अगर रोमन रेंस पर हमला होता है, तो उन्हें बचाने के लिए जिमी उसो की वापसी हो सकती है। इसी के साथ एक बार फिर WWE में रोमन और जिमी को फैंस साथ देख पाएंगे। उनके बीच चीज़ें खराब नहीं हुई थी और वो WrestleMania के पहले साथ काम करते थे। यही कारण है कि उनका रोमन की मदद करने के लिए वापस आना किसी तरह का शॉक नहीं होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications