3 बड़े सुपरस्टार्स जिनसे Survivor Series में धमाकेदार जीत के बाद Roman Reigns का WWE में अगला मैच हो सकता है

WWE
WWE रिंग में कौन देगा अब रोमन रेंस को टक्कर? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Next Possible Opponents: WWE Survivor Series 2024 का सफल समापन हो गया है। फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले। ब्लडलाइन WarGames मैच काफी शानदार रहा। इस मुकाबले को लेकर फैंस पहले से उत्साहित थे। मैच के अंत में पूरी तरह रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम का दबदबा देखने को मिला। सभी ने सोलो सिकोआ की हालत खराब की। सोलो शायद इस चीज को कभी भूल नहीं पाएंगे। रेंस ने उन्हें धमाकेदार अंदाज में पिन करते हुए असली ब्लडलाइन को जीत दिलाई। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनसे रेंस का WWE में अगला मैच हो सकता है।

Ad

#3 क्या WWE रिंग में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की होगी टक्कर?

Ad

WWE SummerSlam 2024 में वापसी कर रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से इनकी राइवलरी जबरदस्त चल रही है। ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम ने जीत हासिल कर ली है। अब आगे रेंस और सोलो के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला हो सकता है।

Crown Jewel 2024 में रेंस को सिकोआ ने पिन किया था। Survivor Series 2024 में सोलो को रोमन ने पिन किया। दोनों ने अपनी टीम को जीत दिलाई। हिसाब अब लगभग बराबर हो गया है। WWE शायद अब इन दोनों के बीच वन-ऑन-वन मुकाबले का प्लान कर सकता है। हो सकता है कि सिकोआ खुद ही रेंस को सिंगल्स मैच के लिए चुनौती पेश करें।

#2 WWE रिंग में जेकब फाटू और रोमन रेंस का मैच तो बनता है

Ad

जेकब फाटू और रोमन रेंस के बीच सिंगल्स मैच हर कोई देखना चाहता है। जब भी दोनों का रिंग में आमना-सामना होता है तो फैंस खुश हो जाते हैं। कंपनी ने इनके बीच मैच का प्लान बनाया जरूर बनाया होगा, जिसकी शुरूआत का अब सही समय हो सकता है।

फाटू और रेंस के बीच मुकाबला होने से कंपनी को भी फायदा होगा। जेकब की बुकिंग WWE ने अभी तक अच्छे अंदाज में की है। वैसे इन दोनों के बीच मैच कराने का ये सही समय है। अब WWE को इसके बारे में सोच लेना चाहिए। इस मुकाबले से आगे के लिए भी कुछ रोमांचक कहानियां सामने आ सकती हैं।

#1 क्या अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे रोमन रेंस?

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL में इस साल रोमन रेंस को हराकर कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी। रेंस अभी तक इस टाइटल को नहीं भूले हैं। वो अपने इरादे जाहिर कर चुके हैं कि चैंपियनशिप फिर से हासिल करेंगे।

14 दिसंबर 2024 को Saturday Night's Main Event शो में कोडी अपने टाइटल को केविन ओवेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। उम्मीद के मुताबिक कोडी चैंपियनशिप रिटेन कर लेंगे। इसके बाद रेंस आकर उन्हें चुनौती पेश कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications