3 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE Saturday Night's Main Event 2024 में बिल्कुल वापसी नहीं करनी चाहिए

WWE
WWE में अभी इन स्टार्स की वापसी जरूरी नहीं है (Photos: WWE.com)

Superstars Should Not Return Saturday Night's Main Event: WWE Saturday Night's Main Event 2024 को लेकर फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। लंबे समय बाद इस शो की वापसी हो रही है। 14 दिसंबर को WWE यूनिवर्स को तगड़ा इवेंट देखने को मिलने वाला है। WWE द्वारा जरूर इसे बड़ा बनाने की कोशिश की जाएगी। कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं। कंपनी में इस समय कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो बाहर चल रहे हैं। कोई इंजरी से जूझ रहा है तो कुछ ब्रेक पर चल रहे हैं। इनकी वापसी कभी भी हो सकती है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें Saturday Night's Main Event में बिल्कुल वापसी नहीं करनी चाहिए।

Ad

#3 WWE Saturday Night's Main Event में रोमन रेंस की जरूरत नहीं है

Ad

Survivor Series 2024 में ब्लडलाइन WarGames मैच में जीत के बाद रोमन रेंस अब ब्रेक पर चले गए हैं। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में वो नज़र नहीं आए। WWE ने Saturday Night's Main Event के लिए रेंस को बुक नहीं किया है लेकिन कंपनी में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता।

हो सकता है कि शो में रोमन रेंस एंट्री कर जाएं। ऐसा हुआ तो फिर ये कंपनी का गलत कदम हो सकता है। Saturday Night's Main Event में रेंस के आने के कोई जरूरत नहीं है। अब उन्हें अगले साल की शुरूआत में ही वापसी के बारे में सोचना चाहिए।

#2 क्या WWE Saturday Night's Main Event में द रॉक आएंगे?

Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद से अभी तक द रॉक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। फैंस उनकी वापसी का इंतजार भी कर रहे हैं। Survivor Series 2024 में भी वो नहीं आए।

ऐसा लगता है कि अब उन्हें अगले साल ही वापसी के बारे में सोचना चाहिए। Saturday Night's Main Event में तगड़े मुकाबले होने हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो उनकी एंट्री के कोई मायने नहीं रहते हैं। मौजूदा समय में रॉक के आने से कोई फायदा भी नहीं दिख रहा है।

#1 WWE ने बैकी लिंच के लिए बनाना चाहिए बड़ा प्लान

Ad

बैकी लिंच का विमेंस डिवीजन में बड़ा नाम है। जून, 2024 के बाद से वो भी WWE रिंग में नज़र नहीं आई हैं। कंपनी के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। हाल ही में उनकी वापसी की काफी अटकलें चल रही हैं। बैकी को भी Saturday Night's Main Event में वापसी के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

बैकी को एक्शन से दूर हुए लंबा समय हो गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो कंपनी ने उनके लिए बड़ा प्लान बनाना चाहिए। उन्हें अब अगले साल Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में आकर फैंस को धमाकेदार सरप्राइज देना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications