Superstars The Bloodline Smashed Through Table: WWE WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया ही पलट दी। उन्होंने अपना नया ग्रुप बनाया, जिसमें टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हुए। अब ये नई ब्लडलाइन अपने दुश्मनों के ऊपर खतरनाक अंदाज में टूट पड़ती है।सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर अभी तक कुछ बड़े स्टार्स के ऊपर घातक हमला किया है। रोमन रेंस का नाम भी इसमें शामिल है। वो किसी को भी नहीं बक्श रहे हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें नई ब्लडलाइन ने टेबल पर खतरनाक अंदाज में पटक कर तहस-नहस कर दिया।#3 WWE में रोमन रेंस भी बने नई ब्लडलाइन का शिकारSummerSlam 2024 में वापसी कर रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद दोनों की राइवलरी शुरू हुई। 16 अगस्त को हुए SmackDown के एपिसोड में सिकोआ ने अपने ग्रुप के साथ मिलकर रोमन की हालत खराब की।दरअसल शुरूआत में रोमन रेंस नई ब्लडलाइन के खिलाफ भारी पड़े थे लेकिन जेकब फाटू ने वापसी कर मामला खराब कर दिया। उन्होंने रेंस के ऊपर इतना जबरदस्त अटैक किया वो दोबारा खड़े नहीं हो पाए। रिंग के बाहर कमेंट्री टेबल पर सोलो ने फाटू और टाम टोंगा के साथ मिलकर रोमन को खतरनाक ट्रिपल पावरबॉम्ब लगाया था। रेंस की हालत इसके बाद गंभीर हो गई थी।#2 WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन का भी हुआ था बुरा हाल12 जुलाई, 2024 को हुआ SmackDown का एपिसोड रैंडी ऑर्टन के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा। मेन इवेंट में कोडी रोड्स का सामना सिकोआ और उनके ग्रुप से हुआ था। ब्लडलाइन ने रोड्स के ऊपर हमला किया। उन्हें बचाने के लिए रैंडी ऑर्टन आए लेकिन दांव उल्टा पड़ गया।रिंग के अंदर सोलो ने रोड्स को रोप्स में फंसा दिया था। फाटू और टोंगा ब्रदर्स ने इस दौरान ऑर्टन को कमेंट्री टेबल पर पटक कर उन्हें तहस-नहस कर दिया। रैंडी का इतना बुरा हाल हो गया था कि बैकस्टेज जाने के लिए उन्हें WWE ऑफिशियल्स का सहारा लेना पड़ा।#1 मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन की हालत भी हुई खराबSummerSlam 2024 से पहले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स की राइवलरी ब्लडलाइन के साथ तगड़ी रही। 19 जुलाई, 2024 को हुए SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ और उनके साथियों ने कोडी की भी धज्जियां उड़ा दीं।दरअसल मेन इवेंट में कोडी रोड्स और केविन ओवेंस का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर से हुआ था। मैच के बाद ब्लडलाइन ने एंट्री कर कोडी और केविन के ऊपर अटैक किया। अंत में इस ग्रुप ने रोड्स को कमेंट्री टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब देकर धराशाई कर दिया।