3 सुपरस्टार्स जिन्हें Triple H को WWE Bad Blood 2024 में वापसी के लिए जरूर बुक करना चाहिए

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Triple H Must Book For Bad Blood: WWE Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट की वापसी दो दशक बाद होगी। 5 अक्टूबर, 2024 को इसका आयोजन होगा। WWE इस शो को बड़ा बनाने की पूरी कोशिश करेगी। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी लंबे समय बाद एक्शन में नज़र आएंगे। ट्रिपल एच के एरा में कंपनी खूब वाहवाही लूट रही है। Bad Blood में फैंस को कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसके अलावा सुपरस्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जिनको द गेम ने आगामी इवेंट में वापसी के लिए जरूर बुक करना चाहिए।

Ad

#3 WWE में वापसी की राह पर एलेक्सा ब्लिस

Ad

एलेक्सा ब्लिस को WWE से दूर गए हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। पूर्व चैंपियन ने प्रेग्नेंसी के कारण छुट्टी ली थी। अब वो वापसी की राह पर हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेनिंग करते हुए वीडियो पोस्ट किया था। इसके जरिए उन्होंने अपनी वापसी टीज की थी।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एलेक्सा Wyatt Sick6 ग्रुप को ज्वाइन कर सकती हैं। Bad Blood में उनकी वापसी जरूर होनी चाहिए। ट्रिपल एच को उन्हें बुक करके फैंस को बड़ा सरप्राइज देना चाहिए।

#2 क्या WWE Bad Blood 2024 में बैकी लिंच की होगी वापसी?

Ad

बैकी लिंच का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। मौजूदा समय में वो ब्रेक पर चल रही हैं। लिंच मई के बाद से WWE रिंग में नज़र नहीं आई हैं। इससे पहले उनकी राइवलरी लिव मॉर्गन के साथ चल रही थी। उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था।

Bad Blood में होने वाले विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में बैकी लिंच वापसी कर सभी को चौंका सकती हैं। वहां पर उनकी दखलअंदाजी के बाद कुछ नई स्टोरीलाइन सामने आ सकती है। Survivor Series: WarGames इवेंट के लिए भी बड़े रास्ते खुल सकते हैं।

#1 WWE Bad Blood में वापसी कर राकेल रॉड्रिगेज़ मचा सकती हैं बवाल

Ad

राकेल रॉड्रिगेज़ की वापसी की खबरें भी सामने आ रही हैं। उन्हें WWE टीवी से दूर गए हुए 200 से ज्यादा दिन हो गए हैं। राकेल और रिया रिप्ली का इतिहास बहुत तगड़ा रहा है। NXT में दोनों की खतरनाक राइवलरी रही है। पिछले साल रॉड्रिगेज़ ने लिव मॉर्गन के साथ भी टीम बनाकर काम किया था।

Bad Blood में लिव मॉर्गन अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। रिप्ली के साथ अपनी राइवलरी को जारी रखने पर नज़र रखते हुए राकेल Bad Blood में वापसी कर सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर रिंग में काफी बवाल देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications