3 सुपरस्टार्स जो WWE SmackDown में Roman Reigns को किक मारने वाले Sami Zayn के ऊपर अटैक कर सकते हैं

WWE
WWE SmackDown में मच सकता है बवाल (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Attack Sami Zayn SmackDown: WWE SmackDown का आगामी एपिसोड बहुत ही शानदार होने वाला है। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन आमने-सामने आएंगे। आप सभी जानते हैं कि Crown Jewel 2024 में सैमी ने रोमन के ऊपर गलती से किक मार दी थी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जिमी उसो ने इस पर अपना गुस्सा दिखाया। हालांकि, सैमी के समर्थन में जे उसो खड़े हैं। उन्होंने सैमी को ब्लू ब्रांड में आने का निमंत्रण दिया है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो SmackDown में ज़ेन के ऊपर अटैक कर सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE SmackDown में रोमन रेंस लेंगे बदला?

Ad

Crown Jewel में जब सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस को किक मारी थी तब काफी बवाल हुआ था। रोमन के चेहरे के हाव-भाव बदल गए थे। काफी गुस्से में वो लग रहे थे और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा कि ये क्या बकवास था।

कई लोगों को लगता है कि SmackDown के शो में सैमी को रोमन माफ कर देंगे लेकिन चीजें पलट भी सकती हैं। रोमन बदले की भावना में गुस्से में आकर सैमी के ऊपर खतरनाक अटैक कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर चीजें आगे के लिए और भी मजेदार हो जाएंगी।

#2 WWE SmackDown में जिमी उसो अपना गुस्सा सैमी ज़ेन के ऊपर निकाल सकते हैं

Ad

सैमी ज़ेन द्वारा रोमन रेंस के ऊपर अटैक किए जाने से जिमी उसो भी काफी गुस्से में चल रहे हैं। वो आरोप लगा रहे हैं कि सैमी ने ऐसा जानबूझकर किया। Raw के एपिसोड में जे उसो ने सैमी का समर्थन करते हुए उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

जिमी ने कह दिया है कि सैमी ज़ेन भरोसे लायक नहीं हैं। उन्होंने ये भी बयान दिया है कि सैमी के ब्लू ब्रांड में आने से चीजें और खराब हो सकती हैं। वो SmackDown के एपिसोड में ज़ेन के ऊपर गुस्सा दिखाकर हमला कर सकते हैं।

#1 WWE Crown Jewel 2024 में सोलो सिकोआ के ऊपर किया था सैमी ज़ेन ने हमला

Ad

Crown Jewel में जब सैमी ज़ेन रिंंग में आए थे तब सोलो सिकोआ को लगा कि वो उनका साथ देंगे। उन्होंने सैमी को गले लगने के लिए भी कहा। सोलो के पास सैमी गए लेकिन उनके ऊपर अटैक कर दिया।

सैमी ज़ेन का पीछा इतनी जल्दी सोलो छोड़ने वाले नहीं हैं। वो SmackDown में अपने साथियों के साथ मिलकर ज़ेन का बुरा हाल सकते हैं। ऐसा पहले भी वो कई सुपरस्टार्स के साथ कर चुके हैं। सोलो जरूर इस हफ्ते सैमी को सबक सिखाने के मूड से ब्लू ब्रांड में एंट्री करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications