3 सुपरस्टार्स जो WWE Raw में Roman Reigns के भाई पर हमला करने वाले रहस्यमयी शख्स हो सकते हैं 

WWE
WWE Raw में जे उसो के ऊपर हुआ हमला (Photo: WWE.com)

Stars Who Can Mastermind Behind Attack On Jey Uso: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते काफी अच्छा रहा। शुरूआत में सीएम पंक (CM Punk) का धमाकेदार सैगमेंट हुआ, जिसमें सैथ रॉलिंस, जे उसो और सैमी ज़ेन भी शामिल थे। रॉलिंस और पंक के बीच ब्रॉल हुआ लेकिन जे और ज़ेन ने मामला संभाल लिया। शो के दौरान जे उसो के ऊपर बैकस्टेज किसी ने हमला कर दिया था। अब सभी के मन में एक ही सवाल है कि बैकस्टेज इस हमले के पीछे का मास्टरमाइंड कौन हो सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो रोमन रेंस के भाई पर हमला करने वाले रहस्यमयी शख्स हो सकते हैं।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस हो सकते हैं मास्टरमाइंड

Ad

सैमी ज़ेन को जब पता चला कि बैकस्टेज जे उसो पर हमला किया है तो उनका संदेह सबसे पहले सैथ रॉलिंस के ऊपर गया था। रॉलिंस ने सीएम पंक के साथ जुड़ने को लेकर असली ब्लडलाइन के सदस्यों पर अपनी निराशा जाहिर की थी। इस बात को लेकर भी सैमी का शक उनके ऊपर गया।

मेन इवेंट में सैमी ज़ेन और सैथ रॉलिंस का मैच हुआ था। हो सकता है कि सैमी का ध्यान भटकाने के लिए पहले ये काम रॉलिंस ने किया हो। आगामी शो में सैथ खुलासा कर सकते हैं कि वो ही असली मास्टरमाइंड हैं।

#2 क्या WWE Survivor Series 2024 में मिली हार का बदला ले रहे हैं सोलो सिकोआ

Ad

आप सभी को पता है कि सोलो सिकोआ इस तरह के गेम खेलने में काफी माहिर हैं। WWE Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames में मिली हार के बाद तो उनका खून खौल गया होगा। इस हार से उपजी निराशा को सिकोआ ने बैकस्टेज जे उसो के ऊपर हमला करके व्यक्त किया हो सकता है।

सोलो हार का बदला लेने के लिए बड़ा प्लान बना सकते हैं। वो पहले रोमन रेंस के अन्य साथियों को कमजोर करना चाहते हों। इस वजह से ही शायद उन्होंने अपना पहला निशाना जे उसो को बनाया हो सकता है।

#1 WWE Raw में ड्रू मैकइंटायर ने वापसी की

Ad

WWE Raw के अंत में इस हफ्ते आकर ड्रू मैकइंटायर ने सैमी ज़ेन के ऊपर हमला किया। ऐसा तब हुआ जब सैमी के ऊपर सैथ रॉलिंस ने जीत हासिल की। ड्रू ने अचानक आकर सैमी को क्लेमोर लगाकर धराशाई कर दिया।

ड्रू की हरकतों से अब संदेह पैदा हो गया है कि वो भी जे उसो के ऊपर हमला करने वाले रहस्यमयी शख्स हो सकते हैं। ये संभव है कि रिंग में सैमी ज़ेन के ऊपर अटैक करने से पहले ड्रू ने असली ब्लडलाइन को कमजोर करने के लिए बैकस्टेज जे को निशाना बनाया हो।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications