3 सुपरस्टार्स जो Roman Reigns के 2025 के WWE Royal Rumble मैच का हिस्सा बनने की स्थिति में उन्हें एलिमिनेट कर सकते हैं

WWE
WWE Royal Rumble 2025 में हो सकता है बड़ा कारनामा (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Eliminate Roman Reigns: साल 2025 की शुरूआत हो गई है। सभी की नज़रें अब 1 फरवरी को होने वाले Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट पर होंगी। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच में काफी बवाल होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इस बार बड़े स्टार्स का जलवा इन दोनों मुकाबलों में देखने को मिलेगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी रंबल मैच का हिस्सा बन सकते हैं। इस चीज की पूरी संभावना जताई जा रही है। कंपनी द्वारा उनकी तगड़ी बुकिंग की जा सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो रेंस के Royal Rumble मैच का हिस्सा बनने की स्थिति में उन्हें एलिमिनेट कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE रिंग में जेकब फाटू और रोमन रेंस का मैच बहुत जल्द देखने को मिल सकता है

Ad

WWE फैंस जेकब फाटू और रोमन रेंस के बीच सिंगल्स मैच का इंतजार कर रहे हैं। फ्यूचर में ये मुकाबला होना पक्का है। कंपनी ने इसके बीज पहले ही बो दिए थे। WWE द्वारा Royal Rumble 2025 में इसे अंजाम दिया जा सकता है।

रोमन रेंस अगर रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें बड़े मंच पर जेकब फाटू एलिमिनेट कर सकते हैं। वहां से फिर दोनों के बीच मुकाबला तय किया जा सकता है। देखा जाए तो ये एक बड़े मुकाबले के लिए सटीक रास्ता है। कंपनी को जरूर इसके ऊपर विचार करना चाहिए।

#2 क्या WWE Royal Rumble मैच 2025 में द रॉक मचाएंगे बवाल?

Ad

Royal Rumble 2025 का हिस्सा द रॉक भी बन सकते हैं। इस चीज को लेकर लगातार अफवाहें सामने आ रही हैं। रोमन रेंस और द रॉक के बीच ड्रीम मैच पूरा यूनिवर्स देखना चाहता है। कई सालों से इसे लेकर चर्चा चल रही है।

WWE द्वारा आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में इस मुकाबले को लेकर ट्रिगर दबाया जा सकता है। सोचिए अगर रोमन और रॉक दोनों ने रंबल मैच में एंट्री की तो क्या होगा। फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। द ग्रेट वन मुकाबले में रोमन को एलिमिनेट कर सभी को चौंका सकते हैं।

#1 क्या WWE Royal Rumble 2025 में रोमन रेंस को सीएम पंक देंगे झटका?

youtube-cover
Ad

हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच मुकाबला हो सकता है। पिछले साल नवंबर में Survivor Series इवेंट में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में दोनों स्टार्स ने साथ मिलकर काम किया था। हालांकि, पंक और रेंस के बीच अभी भी चीजें बेहतर नहीं हुई हैं।

आगामी रॉयल रंबल मैच से दोनों के बीच राइवलरी की शुरूआत की जा सकती है। उम्मीद के मुताबिक पंक और रोमन इस बड़े मुकाबले का हिस्सा बनेंगे। पंक द्वारा रेंस को एलिमिनेट किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications