3 सुपरस्टार्स जिन्हें Cody Rhodes की तरह WrestleMania 41 से पहले WWE में बड़ा धोखा मिल सकता है

WWE
इन स्टार्स को हो सकता है नुकसान (Photo: WWE.com)

Stars Can Face Betrayal Before Wrestlemania: WWE Elimination Chamber बढ़िया रहा। शो का अंत गजब के अंदाज में हुआ। जॉन सीना (John Cena) ने द रॉक से हाथ मिलाते हुए कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया। इस चीज की उम्मीद उनसे किसी ने नहीं की थी। उनके फैसले पर पूरा WWE यूनिवर्स हैरान है। सीना ने तगड़ा धोखा कोडी को दिया है। आने वाले हफ्तों में इस तरह की चीजें और भी देखने को मिल सकती हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें कोडी की तरह WrestleMania 41 से पहले WWE में बड़ा धोखा मिल सकता है।

Ad

#3 WWE WrestleMania 41 से पहले फिन बैलर को लग सकता है झटका

Ad

जजमेंट डे ग्रुप में मौजूदा समय में चीजें कुछ अच्छी नहीं चल रही है। फिन बैलर की बातों को नकार दिया जा रहा है। बैलर भी कुछ मुद्दों पर अड़े हुए हैं। लिव मॉर्गन के साथ उनकी नहीं बन रही है। आप सभी जानते हैं कि डॉमिनिक मिस्टीरियो WWE में धोखा देने के लिए जाने जाते हैं।

डॉमिनिक के हालिया स्वभाव को देखते हुए कहा जा सकता है कि वो फिन बैलर को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं। किसी बड़े मुकाबले में बैलर को तगड़ा झटका लग सकता है। WrestleMania 41 से पहले बैलर को लेकर बड़ा कदम मिस्टीरियो उठा सकते हैं।

#2 WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर के ऊपर अटैक कर सकती हैं जेड कार्गिल

Ad

Elimination Chamber में जेड कार्गिल ने धमाकेदार वापसी की। उन्होंने रिंग में आकर नेओमी के ऊपर चौंकाने वाला हमला किया। सभी को लगा था कि वो लिव मॉर्गन को धराशाई करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बियांका ब्लेयर और कार्गिल ने अभी तक साथ काम किया है। दोनों ने WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती। कार्गिल ने नेओमी के ऊपर हमला किया है तो वो बियांका के खिलाफ भी जा सकती हैं। कोई भी संभावना आगे जाकर बन सकती हैं। ब्लेयर को कार्गिल से धोखा मिल सकता है।

#1 WWE WrestleMania 41 से पहले जेकब फाटू कर सकते हैं सोलो सिकोआ पर हमला

Ad

WWE में जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की अब बन नहीं रही है। दोनों एक-दूसरे के ऊपर गलती से अटैक कर चुके हैं। फाटू भी सिकोआ से थोड़ा गुस्से में लग रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 41 में फाटू और सिकोआ के बीच मैच हो सकता है।

नई ब्लडलाइन में उथल-पुथल मची हुई है। आगामी कुछ हफ्तों में जेकब बड़ा कदम उठाकर सिकोआ को धोखा दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर दोनों की कहानी बहुत ज्यादा मजेदार हो जाएगी। वहां से फाटू को भी तगड़ा मोमेंटम प्राप्त हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications