3 सुपरस्टार्स जो WWE Raw Netflix डेब्यू शो में Roman Reigns को हराने के लिए Solo Sikoa की मदद कर सकते हैं

WWE
WWE Raw Netflix डेब्यू शो होगा धमाकेदार मुकाबला (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Help Solo Sikoa Against Roman Reigns: कुछ ही दिनों में WWE का एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड देखने को मिलेगा। इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच ऐतिहासिक शो में होगा। इसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर है। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मुकाबले में जीत किसकी होगी। ज्यादातर लोग रोमन का नाम ले रहे हैं लेकिन किसी भी समय पासा पलट सकता है। इस शो में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Raw Netflix डेब्यू शो में रेंस को हराने के लिए सिकोआ की मदद कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में द रॉक दे सकते हैं रोमन रेंस को धोखा

Ad

पिछले साल Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद से अभी तक WWE टीवी पर द रॉक नज़र नहीं आए हैं। Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में उनके आने की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं। वो आएंगे तो फिर कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। रॉक की ट्राइबल कॉम्बैट मैच में दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है।

द ग्रेट वन आकर रोमन रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं। इसके बाद WrestleMania 41 में दोनों के बीच मैच का रास्ता खुल सकता है। ऐसा हुआ तो फिर इसका सीधा-सीधा फायदा सोलो सिकोआ को मिल जाएगा और वो आसानी से जीत हासिल कर लेंगे।

#2 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर कर सकते हैं रोमन रेंस को धराशाई

Ad

पिछले साल Survivor Series के बाद हुए Raw के पहले एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने वापसी कर सैमी ज़ेन के ऊपर अटैक किया था। उसी शो में बैकस्टेज उन्होंने जे उसो को भी निशाना बनाया था। ड्रू कह चुके हैं कि वो असली ब्लडलाइन के सभी सदस्यों का बुरा हाल करेंगे। सैमी को वो दो मैचों में हरा चुके हैं।

Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में मैकइंटायर का मुकाबला जे के साथ होने वाला है। ड्रू कई बार रोमन को भी धमकी दे चुके हैं। ट्राइबल कॉम्बैट मैच में आकर वो रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं। ऐसा होने के चांस बहुत ज्यादा लग रहे हैं। सिकोआ की जीत में ड्रू का बहुत बड़ा हाथ हो सकता है।

#1 क्या जेकब फाटू करेंगे WWE स्टार सोलो सिकोआ की मदद?

Ad

नई ब्लडलाइन में रहकर जेकब फाटू ने अभी तक अच्छा काम किया है। सोलो सिकोआ के लिए वो वफादार रहे हैं। सिकोआ ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीत हासिल करने के लिए फाटू के साथ मिलकर कोई ना कोई रणनीति जरूर बनाई होगी।

फाटू का बवाल एक बार फिर देखने को मिल सकता है। मैच के दौरान रोमन रेंस का ध्यान वो भटका सकते हैं। हो सकता है कि मौके का फायदा उठाकर रेंस के ऊपर भी खतरनाक हमला कर दें। वहां से फिर सिकोआ को आसानी से जीत मिल सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications