WWE Superstars Who Can Make History: WWE WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को पैराडाइस, नेवाडा के एलिगेंट स्टेडियम में होने वाला है। कंपनी में इसकी तैयारियां चल रही हैं। WWE द्वारा बड़े मैच बुक किए गए हैं। नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होगा। नाईट 2 में कोडी रोड्स और जॉन सीना के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होगा। इन दोनों मैचों पर सभी की नज़रें होंगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो WrestleMania 41 में मेन रोस्टर में अपना पहला सिंगल्स टाइटल जीतकर इतिहास रच सकते हैं।
#3 WWE WrestleMania 41 में जेकब फाटू कर सकते हैं कमाल
WWE के सबसे बड़े शो WrestleMania में पहली बार जेकब फाटू हिस्सा लेने जा रहे हैं। WWE ने भी उन्हें पुश देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। WrestleMania 41 में वो एलए नाइट को यूएस चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करने वाले हैं।
लग रहा है कि इस बार फाटू चैंपियन बन जाएंगे। ऐसा हुआ तो फिर मेन रोस्टर में अपना पहला सिंगल्स टाइटल जीतकर जेकब इतिहास रच देंगे। पिछले साल जून में फाटू ने WWE में डेब्यू किया था। तब से वह जबरदस्त काम कर रहे हैं।
#2 WWE WrestleMania 41 में पेंटा को मिल सकती है सफलता
पेंटा ने इस साल जनवरी में Raw में डेब्यू किया था। कंपनी उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार के रूप में देख रही है। अभी तक तगड़े मुकाबले वो फैंस को दे चुके हैं। WrestleMania 41 में होने वाले इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच का हिस्सा पेंटा हैं।
WWE द्वारा पेंटा के ऊपर इस बार भरोसा जताकर उन्हें बड़ा पुश दिया जा सकता है। वो नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर वो भी मेन रोस्टर में पहला सिंगल्स टाइटल जीतकर इतिहास रच सकते हैं।
#1 WWE द्वारा डॉमिनिक मिस्टीरियो को दिया जा सकता है तोहफा
WWE में पिछले कुछ सालों में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने हील के रूप में जबरदस्त काम किया है। जजमेंट डे में शामिल होने के बाद तो उनकी किस्मत ही चमक गई। एक हैरान करने वाली बात ये है कि अभी तक वो मेन रोस्टर में सिंगल्स टाइटल हासिल नहीं कर पाए हैं।
WrestleMania 41 में ब्रॉन ब्रेकर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को पेंटा, फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मिस्टीरियो को नया चैंपियन बनाया जा सकता है। उन्हें उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। वो टाइटल जीतना डिजर्व भी करते हैं। ऐसा हुआ तो फिर उनका मेन रोस्टर में पहला सिंगल्स टाइटल जीतने का सपना पूरा हो जाएगा।