Superstars Who Can Most Eliminations: WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होगा। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर सभी की नज़रें टिकी होंगी। कुछ स्टार्स ने रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है, जिसमें जॉन सीना (John Cena) और सीएम पंक का नाम शामिल है। हर साल कुछ स्टार्स सबसे ज्यादा एलिमिनेशन कर चर्चा का विषय बनते हैं। 2025 में भी कुछ रेसलर्स ये कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन 3 सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो मेंस Royal Rumble मैच 2025 में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन कर सकते हैं।#3 मेंस Royal Rumble मैच 2025 में WWE स्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन कर सकते हैं कमाल View this post on Instagram Instagram Postरंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान ब्रॉन स्ट्रोमैन द्वारा बहुत जल्द कर दिया जाएगा। हर बार उनसे फैंस सबसे ज्यादा एलिमिनेशन की उम्मीद रखते हैं। इस बार भी ऐसा ही है। स्ट्रोमैन मैच में आकर बवाल मचाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।वो अपनी ताकत का भरपूर इस्तेमाल कर सबसे ज्यादा एलिमिनेशन 2025 में कर सकते हैं। स्ट्रोमैन अपने कद का फायदा उठाकर छोटे रेसलर्स को आराम से रोप्स के ऊपर से बाहर फेंक सकते हैं। वो इस तरह के कारनामे पहले फैंस को दिखा चुके हैं।#2 मेंस WWE Royal Rumble मैच 2025 में जेकब फाटू से रहेंगी बहुत उम्मीदें2024 में अपने काम से जेकब फाटू ने खूब वाहवाही लूटी है। एकदम से उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। उम्मीद के मुताबिक आगामी रंबल मैच का हिस्सा वो भी रहेंगे। WWE द्वारा उनकी बुकिंग तगड़े अंदाज में की जा सकती है।इस साल रंबल मैच में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन करने वाले सुपरस्टार फाटू बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो उनका कद और ऊपर उठ जाएगा। उन्होंने दुनिया को दिखा दिया है कि अपनी ताकत के बल पर वो क्या कर सकते हैं। मुकाबले में उनसे पार पाना हर किसी के बस की बात नहीं होगी।#1 क्या WWE सुपरस्टार रोमन रेंस करेंगे बड़ा कारनामा? View this post on Instagram Instagram Postमेंस Royal Rumble मैच 2025 का हिस्सा रोमन रेंस भी बन सकते हैं। ये चीज लगभग पक्की नज़र आ रही है। रेंस के ऊपर भी सभी की नज़रें रहेंगी। वो इस बार सबसे ज्यादा एलिमिनेशन कर सकते हैं। रोमन पहले भी ये कारनामा कर चुके हैं।रोमन रेंस को रंबल मैच में लड़ने का बहुत ज्यादा अनुभव है। वो इसका फायदा उठाकर स्टार्स को रोप्स के ऊपर से बाहर कर सकते हैं। रेंस को इस बार कंपनी द्वारा ताकतवर दिखाया जा सकता है। अगर रेंस ने सबसे ज्यादा एलिमिनेशन किए तो फैंस बिल्कुल भी सरप्राइज नहीं होंगे।