3 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series 2024 में धमाकेदार वापसी कर चौंका सकते हैं 

WWE
WWE Survivor Series में किसकी होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Superstars Can Return Survivor Series: 30 नवंबर, 2024 को WWE Survivor Series 2024 का आयोजन होगा। कंपनी के साल में होने वाले चार बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में से ये एक है। इवेंट का हमेशा फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार भी शो के अच्छे होने की उम्मीद जताई जा रही है। बड़े स्टार्स के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। WWE यूनिवर्स को कुछ सरप्राइज भी मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Survivor Series में धमाकेदार वापसी कर चौंका सकते हैं।

Ad

#3 क्या WWE Survivor Series 2024 में गोल्डबर्ग की होगी शानदार एंट्री?

Ad

पिछले महीने हुए Bad Blood 2024 इवेंट में गोल्डबर्ग नज़र आए थे। वहां पर मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर ने उनकी बेइज्जती की थी। दोनों के बीच ब्रॉल होने वाला था लेकिन ट्रिपल एच और ऑफिशियल्स ने मामला संभाल लिया। कुछ दिन पहले दिग्गज ने कहा कि वो अगले साल अपना रिटायरमेंट मैच लड़ेंगे।

Survivor Series 2024 में गोल्डबर्ग के आने की संभावनाएं अब लग रही है। इस इवेंट में गुंथर और डेमियन प्रीस्ट के बीच संभावित टाइटल मैच हो सकता है। वहां पर गोल्डबर्ग आकर गुंथर के साथ अपनी राइवलरी को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा एक खास अपीयरेंस उनका देखने को मिल सकता है।

#2 WWE Survivor Series 2024 में द रॉक एंट्री कर सकते हैं

Ad

Bad Blood 2024 के अंत में द रॉक ने एंट्री की थी। उन्हें कोडी रोड्स-रोमन रेंस-जिमी उसो को कुछ इशारे किए और चले गए। इसके बाद से द ग्रेट वन अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। सभी ने सोचा था कि Crown Jewel में वो नज़र आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब Survivor Series 2024 में द रॉक के आने की संभावनाएं पूरी लग रही हैं। इस इवेंट में असली और नए ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच होना पक्का लग रहा है। वहां पर द ग्रेट वन की एंट्री देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कोडी रोड्स भी शो का हिस्सा होंगे। द फाइनल बॉस उनके साथ अपनी राइवलरी आगे बढ़ाने के लिए आ सकते हैं।

#1 क्या WWE Survivor Series 2024 में रिया रिप्ली का दिखेगा जलवा?

Ad

रिया रिप्ली की राइवलरी अभी तक नई जजमेंट डे के साथ खत्म नहीं हुई है। पिछले हफ्ते NXT के एपिसोड में बैकस्टेज लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने उनके ऊपर हमला किया था। इंजरी के कारण वो अब कुछ समय के लिए बाहर हो गई हैं।

Survivor Series 2024 में रिया रिप्ली की एंट्री देखने को मिल सकती है। वो आकर अपने दुश्मनों की हालत खराब कर सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा। रिया मौजूदा समय में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। कंपनी ने जरूर उनके लिए कुछ खास प्लान बनाया होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications