3 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series में CM Punk की तुलना में Roman Reigns की ब्लडलाइन के लिए बेहतर विकल्प हो सकते थे

WWE
WWE Survivor Series में सीएम पंक एक्शन में दिखेंगे (Photo: WWE.com)

Stars Better Options For Original Bloodline Than CM Punk: WWE SmackDown का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। पॉल हेमन ने सीएम पंक की वापसी कराई। मजेदार बात ये है कि Survivor Series 2024 में होने वाले ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम के 5वें सदस्य भी पंक होंगे। इस चीज के बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। देखा जाए तो WWE रोस्टर इस समय फुल पैक्ड है। कंपनी द्वारा पंक की जगह किसी और पर भी दांव खेला जा सकता था। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो Survivor Series में सीएम की तुलना में रेंस की ब्लडलाइन के लिए बेहतर विकल्प हो सकते थे।

Ad

#3 WWE Survivor Series में सैथ रॉलिंस कर सकते थे कमाल

Ad

द उसोज़ और सैमी ज़ेन ने सैथ रॉलिंस के सामने असली ब्लडलाइन में शामिल होने का प्रस्ताव रखा था लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वो रोमन रेंस के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। सभी को लगा था कि अंत में कैसे ना कैसे रॉलिंस ही रोमन की टीम में जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वैसे सीएम पंंक की तुलना में रॉलिंस बेहतर विकल्प हो सकते थे। सोलो सिकोआ की टीम में ब्रॉन्सन रीड भी हैं। रॉलिंस और रीड की राइवलरी रह चुकी है। WarGames मैच में रीड के एक्शन का जवाब सैथ आराम से दे सकते थे। इसका बड़ा फायदा असली ब्लडलाइन को मिलता। ब्रॉन्सन के दांव-पेंच को सैथ अच्छे से जानते होंगे।

#2 WWE Survivor Series 2024 का हिस्सा द रॉक होते तो मजा आता

Ad

Bad Blood 2024 के बाद से WWE टीवी पर द रॉक की वापसी नहीं हुई है। उन्हें लेकर कोई अपडेट भी सामने नहीं आया है। ब्लडलाइन WarGames मैच का हिस्सा अगर द ग्रेट वन होते तो अच्छा रहता। फैमिली बिजनेस को और हाइप मिलता।

सीएम पंक की जगह पॉल हेमन खास अंदाज में द रॉक की वापसी करा सकते थे। वो कह सकते थे कि Survivor Series 2024 में असली ब्लडलाइन का साथ रॉक देंगे। सोचिए रोमन और द ग्रेट वन साथ काम करते तो कंपनी को कितना फायदा होता। बड़ी बात ये थी कि वहां से कुछ नई कहानियां भी आगे के लिए निकलकर सामने आतीं।

#1 मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स दे सकते थे रोमन रेंस का साथ

Ad

Survivor Series 2024 का हिस्सा कोडी रोड्स नहीं हैं। टॉप चैंपियन होने के बावजूद उन्हें शो के लिए बुक नहीं किया गया है। ये कहीं ना कहींं बहुत बड़ी गलती है। ब्लडलाइन WarGames मैच का हिस्सा कोडी को बनाया जा सकता था। आप सभी जानते हैं कि ब्लडलाइन और उनका इतिहास काफी तगड़ा रहा है।

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood इवेंट में रोमन और कोडी ने साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। रेंस और रोड्स ने सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को हराया था। इस लिहाज से भी उन्हें मौका दिया जा सकता था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications