3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Raw के इस हफ्ते के एपिसोड को खास बनाया

केविन ओवेन्स
केविन ओवेन्स

पिछले हफ्ते रॉ के एपिसोड में कई सारी बढ़िया चीज़ें देखने को मिली थी। रॉ के अंतिम एपिसोड के जबरदस्त अंत को देखकर हर एक फैन की अगले एपिसोड के लिए रुचि बढ़ गयी थी। WWE ने आज रॉ के एपिसोड में अच्छा काम किया।

Ad

इसे साल का सबसे बढ़िया एपिसोड नहीं कहा जा सकता लेकिन कंपनी ने फैंस को ज्यादा निराश नहीं किया। रॉ के इस एपिसोड में कई सारे बढ़िया और चौंकाने वाले सैगमेंट देखने को मिले। रेसिंग स्टार काइल बुश ने WWE 24/7 चैंपियनशिप जीती।

रेड ब्रांड ने फैंस का अच्छा मनोरंजन किया। इस दौरान कुछ ऐसे सुपरस्टार्स रहे जिन्होंने रॉ के एपिसोड को खास बनाने में काफी ज्यादा मदद की। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 सुपरस्टार्स के बारे में, जिन्होंने रॉ के एपिसोड को खास बनाया।

#3 एजे स्टाइल्स

ओरिजनल क्लब
ओरिजनल क्लब

मेन इवेंट में एक सिक्स मेन टैग टीम मैच देखने को मिला था जहां OC का सामना रे मिस्टीरियो, रिकोशे और हम्बर्टो कारिलो से हुआ था। इस मैच में जबरदस्त हाई-फ्लाइंग एक्शन देखने को मिला था। मैच के दौरान OC का पलड़ा भारी नजर आया और इसका सबसे बड़ा कारण एजे स्टाइल्स थे।

Ad

बतौर लीडर उन्होंने यहां अपने ग्रुप के लिए बढ़िया काम किया। इसके अलावा मैच के अंत में एजे स्टाइल्स की वजह से ही OC को रॉ के मेन इवेंट में जीत मिली। दरअसल, एजे स्टाइल्स ने मिडल रोप से रिकोशे को स्टाइल्स क्लैश लगा दिया।

इसके बाद रिकोशे पूरी तरह धराशाई हो गए और पिनफॉल की मदद से स्टाइल्स और OC की जीत हुई। स्टाइल्स ने मेन इवेंट में जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर रॉ के एपिसोड को खास बनाने में मदद की।

#2 केविन ओवेंस

केविन ओवेन्स और सैथ रॉलिंस
केविन ओवेन्स और सैथ रॉलिंस

रॉ के एपिसोड की शुरुआत सैथ रॉलिंस के सैगमेंट से हुई थी। इस दौरान उन्होंने अपना प्रोमो कट किया, बीच में केविन ओवेंस भी वहां आए। उन्होंने सैथ रॉलिंस पर तंज कसे। इसके अलावा AOP की इंटरफेरेंस भी हुई थी।

Ad

इस सैगमेंट में केविन ओवेंस की माइक स्किल्स साफ तौर पर झलक कर आई। उन्होंने माइक पर बढ़िया काम किया। सिर्फ यहीं नहीं बॉबी लैश्ले और लाना के रिंग में आने के बाद भी केविन के अपने प्रोमो स्किल्स को दर्शाया।

बॉबी लैश्ले के साथ मैच के दौरान ओवेंस ने बढ़िया प्रदर्शन किया। अगर मैच में AOP की इंटरफेरेंस नहीं होती तो शायद बड़े मैच में उनकी जीत देखने को मिलती। खैर, रॉ के एपिसोड में ओवेंस ने अपना जलवा बिखेरा। ओवेंस को रॉ का टॉप परफॉर्मर कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- बेसन के लड्डू के फैन हुए पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स

#1 शार्लेट फ्लेयर

शार्लेट फ्लेयर बनाम असुका और सेन
शार्लेट फ्लेयर बनाम असुका और सेन

WWE ने रॉ के एपिसोड के लिए शार्लेट और काबुकी वॉरियर्स के बीच एक हैंडीकैप मैच बुक किया था। विमेंस टैग टीम चैंपियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। मैच के पहले लग रहा था कि शायद शार्लेट ज्यादा समय चैंपियंस के आगे टिक नहीं पाएंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Ad

शार्लेट ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया। कई मौकों पर वह असुका और कायरी सेन पर भारी पड़ी। शार्लेट द्वारा कई सारे नियर फॉल्स देखने को मिले। मैच में पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन बिल्कुल कमजोर नजर नहीं आईं और उन्होंने दो सुपरस्टार्स के सामने अकेले जबरदस्त प्रदर्शन किया।

अंत में जरूर उनकी हार हुई लेकिन फैंस भी फ्लेयर की परफॉर्मेंस से प्रभवित हुए। उन्होंने रॉ के एपिसोड को खास बनाने में मदद की।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीत सकते हैं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications