3 सुपरस्टार्स जिन्हें Roman Reigns के WWE से बाहर होने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है

WWE
रोमन रेंस की कब होगी वापसी? (Photo: WWE.com)

Stars May Suffer Most After Roman Reigns Exit: WWE Royal Rumble 2025 में हुआ मेंस रॉयल रंबल मैच रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए अच्छा नहीं रहा। उन्हें सीएम पंक ने एलिमिनेट कर दिया था। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में खबर आई कि रेंस अब अनिश्चितकाल के लिए WWE से बाहर हो गए हैं। इसके पीछे के असली कारण का खुलासा नहीं हुआ है। रोमन की अनुपस्थिति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ स्टार्स को रोमन की वजह से झटका लग सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें रेंस के WWE से बाहर होने के बाद सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है।

Ad

#3 WWE में सोलो सिकोआ का क्या होगा?

Ad

सोलो सिकोआ के लिए पिछला एक महीना बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ हार मिली। उसके बाद वो SmackDown के एक एपिसोड में आए थे लेकिन उन्हें फैंस ने कुछ बोलने नहीं दिया।

WWE SummerSlam 2024 के बाद से सोलो सिकोआ की राइवलरी लगातार रोमन रेंस के साथ रही है। एक तरह से कहा जाए तो वो रेंस की वजह से ही चर्चा में थे। अब रोमन ही WWE से कुछ समय के लिए चले गए हैं तो सिकोआ का क्या होगा। सोलो के लिए दूसरा रास्ता ढूंढना काफी मुश्किल होने वाला है। रेंस रहते तो ब्लडलाइन की स्टोरी आगे बढ़ती। अब ये काम भी मुश्किल है। ऐसे में सिकोआ को नुकसान पहुंचना तय है।

#2 रोमन रेंस के बाहर होने से WWE सुपरस्टार जिमी उसो को हो सकता है नुकसान

Ad

पिछले साल Bad Blood में जिमी उसो ने वापसी की थी। उसके बाद से वो लगातार रोमन रेंस के साथ रहे। असली ब्लडलाइन के रीयूनियन में उनका बहुत बड़ा रोल था। कहानी के हिसाब से देखा जाए तो जे उसो और सैमी ज़ेन के रास्ते अलग हो चुके हैं। रोमन रेंस के बाहर होने से जिमी उसो अकेले पड़ गए।

रोमन अगर एक्टिव रहते तो कहीं ना कहीं जिमी भी उनके साथ रहकर चर्चा में आ सकते थे। ऐसा लगता है कि अब जिमी को अकेले ही बहुत ज्यादा मेहनत आगे बढ़ने के लिए करनी पड़ेगी। रोमन के बाहर होने से उन्हें भी दुख हुआ होगा।

#1 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को करना पड़ सकता है इंतजार

Ad

Survivor Series 2024 के बाद Raw के पहले एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने वापसी की थी। उन्होंने ऐलान किया था कि वो असली ब्लडलाइन के सभी सदस्यों का बुरा हाल करेंगे। उन्होंने ऐसा किया भी लेकिन वो रोमन रेंस तक नहीं पहुंच पाए। अब वो ये काम कर सकते थे लेकिन रोमन बाहर हो गए हैं।

मेंस रॉयल रंबल मैच में भी रोमन और मैकइंटायर के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ था। वहां से आगे के लिए बड़े मैच के संकेत मिले थे। ड्रू को अब रोमन से टकराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आगे जाकर उन्हें ये मौका ना मिले क्योंकि WWE में आए दिन परिस्थितियां बदलती रहती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications