WWE Superstars Quit Live Tv: WWE Raw में इस हफ्ते ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सुपरस्टार ने लाइव टीवी पर इतना बड़ा ऐलान किया हो।प्रोफेशनल रेसलिंग में स्टोरी को मजेदार बनाने के लिए सुपरस्टार्स को बहुत कुछ करना पड़ता है। कुछ ऐसी बातें बोलनी पड़ती हैं जिनसे उन्हें हाइप मिलता है। लाइव टीवी पर कई बार स्टार्स को चौंकाने वाले फैसले लेते हुए देखा गया है। कई बार स्टोरी को दिलचस्प बनाने के लिए भी ये किया जाता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन स्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने लाइव टीवी पर WWE छोड़ने का ऐलान किया।#3 WWE सुपरस्टार जे उसो ने कही थी हैरान कर देने वाली बात11 अगस्त, 2023 को SmackDown के एपिसोड में जे उसो ने बड़ा फैसला लिया था। पिछले साल समर के टाइम पर जे का नाम टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट में आ गया था। उस दौरान वो जिमी उसो के साथ मिलकर सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के खिलाफ खड़े थे। इस फैमिली ड्रामे को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित थे।फैमिली विवाद के चलते जिमी उसो ने SummerSlam 2023 में जे को धोखा दे दिया। रोमन के खिलाफ इस वजह से जे को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद SmackDown के एपिसोड में जे ने सभी के ऊपर अटैक कर कंपनी छोड़ने का ऐलान किया। ये बात कई दिनों तक चर्चा का विषय बनी रही। हालांकि, बाद में सितंबर 2023 से जे Raw रोस्टर का हिस्सा बन गए थे।#2 पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन केविन ओवेंस ने भी किया था नाटक27 अगस्त, 2018 को Raw में केविन ओवेंस ने अपना बड़ा फैसला सुनाया था। साल 2018 के बाद से केविन कंपनी के कुछ टॉप सुपरस्टार्स के साथ राइवलरी में रहे। ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद केविन ने रिंग के बीच में बैठकर आई क्विट कहा था। केविन के ऐलान के बाद सभी हैरान रह गए थे। किसी को समझ नहीं आया था कि उन्होंने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया। हालांकि, उन्होंने एक हफ्ते बाद ही वापसी कर ली थी। केविन ने वापसी कर बॉबी लैश्ले के ऊपर हमला किया था। उन्होंने सभी को गुमराह किया लेकिन एक हफ्ते सभी ये ही सोच रहे थे कि उनका आगे क्या होगा।#1 WWE दिग्गज बतिस्ता ने दो बार लिया था फैसला View this post on Instagram Instagram Postअगर कोई सुपरस्टार नाटकीय ढंग से बाहर निकलना जानता है तो वो बतिस्ता हैं। साल 2010 में उन्होंने पहले कंपनी से जाने का ऐलान किया था। एक स्टोरी के तहत ये फैसला उन्होंने लिया था। Raw में आकर उन्होंने अपनी बात रखी थी। हालांकि, वो ज्यादा समय तक बाहर नहीं रह पाए और साल 2014 में उन्होंने दोबारा वापसी की।दोबारा वापसी के बाद उनकी टॉप सुपरस्टार्स के साथ राइवलरी रही। इसी साल जून में उन्होंने रेड ब्रांड में एक बार फिर WWE छोड़ने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। दरअसल उनके साथी ट्रिपल एच ने उन्हें टाइटल शॉट देने से मना कर दिया था। इसके बाद बतिस्ता गुस्से में आ गए थे।