Superstars Should Take Part Bash in Berlin: WWE बैश इन बर्लिन (Bash in Berlin) कंपनी का अगला बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। इस शो का आयोजन 31 अगस्त 2024 को जर्मनी के बर्लिन शहर में होगा। फैंस इस शो के लिए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इवेंट के लिए गुंथर (Gunther) और रैंडी ऑर्टन के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच ऑफिशियल हो गया है।WWE द्वारा जल्द ही अन्य मैचों का भी ऐलान किया जाएगा। कंपनी को शो को खास बनाने के लिए कुछ बड़े स्टार्स को बुक करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें Bash in Berlin का हिस्सा बनाकर WWE को शो में चार चांद लगाने चाहिए।3- सीएम पंक को WWE Bash in Berlin में मैच जरूर लड़ना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक ने पिछले साल Survivor Series में वापसी की थी लेकिन WWE टीवी पर अभी तक उन्होंने सिर्फ दो मैचों में हिस्सा लिया है। इसका बड़ा कारण बेस्ट इन द वर्ल्ड की चोट है लेकिन अब वो पूरी तरह ठीक हो गए हैं। SummerSlam 2024 में पंक को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ हार मिली थी और इसका बड़ा कारण स्पेशल गेस्ट रेफरी सैथ रॉलिंस थे। Raw के आखिरी एपिसोड में पंक ने ड्रू को लड़ने के लिए बुलाया था लेकिन सैथ रॉलिंस आ गए थे।बाद में ड्रू मैकइंटायर फैंस के बीच आए और सीएम पंक उनका पीछा करते हुए चले गए। साफ तौर पर बेस्ट इन द वर्ल्ड को अभी स्कॉटिश स्टार से बदला लेना है। इसके लिए Bash in Berlin अच्छा मौका होगा। WWE को यहां सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के बीच सिंगल्स मैच बुक करना चाहिए। इस बार दोनों को एक प्रॉपर मैच में देखना रोचक रह सकता है। पंक के शो का हिस्सा बनने से ज्यादा से ज्यादा फैंस Bash in Berlin की ओर आकर्षित होंगे और शो में चार चांद लग जाएंगे।2- पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल फैंस को आकर्षित कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल काफी बड़े सोशल मीडिया स्टार हैं और उनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं। फैंस की नज़र हमेशा उनपर बनी रहती है। WWE में आने के बाद लोगन ने जबरदस्त काम किया और इसी वजह से वो कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर हैं। हमेशा ही पॉल को बड़े इवेंट में मैच लड़ने के लिए बुक किया जाता है। वो हाल ही में आयोजित हुए SummerSlam 2024 में नज़र आए थे।इस शो में वो एलए नाइट के खिलाफ अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हार गए थे। अब Bash in Berlin को खास बनाने और इसमें कुछ आकर्षक नाम जोड़ने के प्लान से लोगन पॉल को शो का हिस्सा बनाया जा सकता है। लोगन इस इवेंट में नाइट के खिलाफ रीमैच की मांग कर सकते हैं। उनका SummerSlam 2024 का मैच बेहतरीन रहा था और उन्हें फिर से आमने-सामने देखना रोचक रहेगा। इसी वजह से WWE को यह मैच बुक करना चाहिए।1- रोमन रेंस को WWE Bash in Berlin में मैच लड़ना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने WWE में आखिरी मैच WrestleMania XL में लड़ा था। इसके बाद से ही वो पूरी तरह से दूर रहे और SummerSlam 2024 में उनकी आखिर वापसी हुई। रोमन को हर कोई दोबारा रिंग में देखना चाहेगा। असली ट्राइबल चीफ पिछले कुछ साल से सिर्फ बड़े शोज़ में ही लड़ते हुए नज़र आते हैं लेकिन उन्हें अब वापसी के बाद Bash in Berlin का हिस्सा जरूर बनना चाहिए।इससे रोमन को रिंग में दोबारा देखने का इंतजार फैंस के बीच खत्म हो जाएगा। रेंस को यहां सोलो सिकोआ या नए ब्लडलाइन के किसी सदस्य के खिलाफ लड़ते हुए देखना भी रोचक रहेगा। WWE चाहे, तो रेंस को नए ब्लडलाइन के खिलाफ Bash in Berlin में टैग टीम मैच में भी बुक कर सकता है। रेंस को WWE द्वारा किसी भी तरह से जर्मनी में होने वाले इवेंट में शामिल करना चाहिए।