3 बड़ी चीजें जो WWE में Roman Reigns और Seth Rollins का आमना-सामना होने के बाद हो सकती हैं 

WWE, Roman Reigns, Seth Rollins, Solo Sikoa,
WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का कंफ्रंटेशन धमाकेदार साबित हो सकता है (Photo: WWE.com)

Things Can Happen Roman Reigns-Seth Rollins Confrontation: WWE Raw के आखिरी एपिसोड में सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ ने जाकर सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) से मुलाकात की थी। इन दोनों ही सुपरस्टार्स ने सैथ को अपनी-अपनी टीमों में शामिल करने की कोशिश की थी। हालांकि, सैमी और सोलो दोनों को निराशा हाथ लगी थी। इस चीज के जरिए रॉलिंस की ब्लडलाइन की कहानी में एंट्री हो चुकी है। इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि आने वाले समय में द आर्किटेक्ट की रोमन रेंस (Roman Reigns) से मुलाकात हो सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का आमना-सामना होने पर देखने को मिल सकती हैं।

Ad

3- सैथ रॉलिंस WWE में रोमन रेंस से सामना होने पर उनपर अटैक कर सकते हैं

Ad

सैथ रॉलिंस ने Raw में सोलो सिकोआ से सामना होने पर रोमन रेंस के प्रति नफरत जाहिर की थी। इस दौरान सैथ ने कहा था कि वो रोमन से सामना होने पर उन्हें स्टॉम्प हिट कर देंगे। देखा जाए तो रॉलिंस अपने द्वारा कही गई चीजों को अक्सर सच करते हुए दिखाई देते हैं।

यही कारण है कि द आर्किटेक्ट WWE में रेंस से सामना होने पर उनपर अटैक कर सकते हैं। इसके बाद रोमन रेंस भी फाइट बैक करते हुए ब्रॉल की शुरूआत कर सकते हैं। हालांकि, इस स्थिति में रोमन और सैथ रॉलिंस का रीयूनियन होने की संभावना काफी कम हो जाएगी।

2- रोमन रेंस WWE में सैथ रॉलिंस से मनमुटाव खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं

Ad

रोमन रेंस WWE SummerSlam में वापसी के बाद से ही पूरी तरह बदल चुके हैं। रोमन के रिटर्न के बाद उनके कोडी रोड्स के साथ दुश्मनी आगे बढ़ाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, रेंस ने वापसी के बाद कोडी के साथ रिश्ते ठीक कर लिए और इन दोनों Bad Blood में साथ मिलकर मैच भी लड़ा था।

असली ट्राइबल चीफ ने सोलो सिकोआ के साथ भी रिश्ते सुधारने की कोशिश की थी लेकिन सोलो की वजह से ये दोनों अभी भी दुश्मन हैं। देखा जाए तो सैथ रॉलिंस अतीत में रोमन रेंस के अच्छे दोस्त रह चुके हैं। यही कारण है कि रोमन WWE में सैथ से मुलाकात के बाद उनके साथ मनमुटाव खत्म करने की कोशिश करके सोलो सिकोआ के खिलाफ लड़ाई में उनकी मदद मांग सकते हैं।

1- सोलो सिकोआ दखल देकर WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के रिश्ते में दरार बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं

Ad

जैसा कि हमने बताया कि रोमन रेंस-सैथ रॉलिंस अतीत में अच्छे दोस्त रह चुके हैं। ये दोनों डीन एंब्रोज के साथ शील्ड नाम के ग्रुप के रूप में परफॉर्म किया करते थे। सोलो सिकोआ को यह बात अच्छे से पता है कि रोमन और सैथ का एक बार फिर दोस्त बनना उनके ग्रुप के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

यही कारण है कि रेंस और रॉलिंस का आमना-सामना होने पर सोलो सिकोआ वहां आकर इन दोनों के रिश्ते में दरार बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। संभावना ज्यादा है कि सोलो सिकोआ की इस चाल को रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस समझ सकते हैं। इसके बाद रोमन-सैथ मिलकर सोलो और उनके साथियों की हालत खराब करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications