3 चीजें जो इस हफ्ते WWE SmackDown में Jey Uso और Jacob Fatu के बीच होने वाले एडवांटेज मैच में हो सकती हैं

WWE
WWE SmackDown में होगा तगड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Things Can Happen Jey Uso-Jacob Fatu Advantage Match: WWE SmackDown का आगामी एपिसोड Survivor Series 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ब्लडलाइन WarGames मैच की कहानी पर सभी की नज़रें टिकी होंगी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन ने सीएम पंक (CM Punk) की वापसी कराई। वो अब WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम का साथ देंगे। इस हफ्ते दोनों का सैगमेंट भी होगा। इसके अलावा जे उसो और जेकब फाटू के बीच भी मुकाबला देखने को मिलेगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजोंं के बारे में बात करेंगे जो SmackDown में उसो और फाटू के बीच होने वाले एडवांटेज मैच में हो सकती हैं।

Ad

#3 क्या WWE SmackDown में असली और नई ब्लडलाइन के बीच ब्रॉल होगा?

Ad

SmackDown में जे उसो और जेकब फाटू के बीच होने वाले एडवांटेज मैच में बवाल मच सकता है। पिछले हफ्ते असली ब्लडलाइन का दबदबा देखने को मिला था। इसके बाद Raw के लेटेस्ट एपिसोड में वीडियो पैकेज के जरिए सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस और उनके साथियों को धमकी दी थी।

ये साफ है कि सिकोआ बदले के मूड में हैं। एडवांटेज मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच ब्रॉल हो सकता है। ऐसा हुआ तो फिर मुकाबला DQ से खत्म हो सकता है। वैसे देखा जाए तो इस चीज की संभावना बहुत ज्यादा लग रही है।

#2 WWE SmackDown में जेकब फाटू को क्लीन जीत मिल सकती है

Ad

डेब्यू के बाद से जेकब फाटू पहली बार SmackDown में सिंगल्स मैच लड़ते हुए नज़र आएंगे। जे उसो के साथ उनका बड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी तक उनकी बुकिंग शानदार अंदाज में की है। बहुत कम समय में अपने तगड़े एक्शन से उन्होंने खूब वाहवाही लूट ली है।

WWE शायद जेकब फाटू को उनके पहले सिंगल्स मैच में हराने की गलती नहीं करेगा। वो जे उसो के ऊपर क्लीन जीत हासिल कर सकते हैं। सभी सोच रहे हैं कि मुकाबले में अन्य स्टार्स की दखलअंदाजी होगी लेकिन कंपनी अलग प्लान के साथ भी जा सकती है। मैच का अंत बिना बवाल के फाटू की जीत के साथ हो सकता है।

#1 WWE SmackDown में नई ब्लडलाइन की दखलअंदाजी से जेकब फाटू को जीत मिल सकती है

Ad

नई ब्लडलाइन के दबदबे का एक कारण ये भी है कि सभी एक-दूसरे का साथ निभाने से पीछे नहीं हटते हैं। सोलो सिकोआ ने खुद कई बार मुकाबलों में दखल देकर अपने साथियों को जीत दिलाई है। कुछ ऐसा ही इस हफ्ते SmackDown में भी हो सकता है।

जे उसो और जेकब फाटू के मुकाबले में नई ब्लडलाइन की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। ऐसा होने पर इसका सीधा-सीधा फायदा जेकब फाटू को मिलेगा। वो अंत में शानदार जीत हासिल कर अपना परचम लहरा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications