3 बड़ी चीजें जो WWE SmackDown में होने वाले Roman Reigns के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में देखने को मिल सकती हैं

WWE
SmackDown में होगा जबरदस्त सैगमेंट (Photo: WWE.com)

Things Can Happen Roman Reigns Segment: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है। एक बार फिर रोमन रेंस (Roman Reigns), सैथ रॉलिंस और सीएम पंक का आमना-सामना होगा। WrestleMania 41 में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच के लिए तीनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन होगा। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पंक ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने रेंस और रॉलिंस को धमकी भी दी। अब तीनों दिग्गज एक रिंग में होंगे तो बवाल होना लाजिमी है। WWE ने तगड़ी बुकिंग की होगी। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown में होने वाले रेंस के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में देखने को मिल सकती हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस और उनके दुश्मनों के बीच हो सकता है ब्रॉल

Ad

SmackDown में पिछले हफ्ते रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस ने खूब बवाल मचाया। तीनों ने एक-दूसरे पर अटैक किया। मामला इस कदर आगे बढ़ गया था कि सिक्योरिटी को आना पड़ा। वो भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। रेंस, पंक और रॉलिंस किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे। शो ऑफ-एयर होने के बाद भी ब्रॉल जारी था।

आगामी एपिसोड में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है। कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद तीनों अपना गुस्सा निकाल सकते हैं। एक बार फिर सिक्योरिटी को मामला शांत कराने के लिए आना पड़ सकता है। वैसे ये सब देखकर फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।

#2 WWE SmackDown में सीएम पंक बड़ी गलतफहमी पैदा कर सकते हैं

Ad

सीएम पंक लगातार पॉल हेमन को भी निशाने में ले रहे हैं। हेमन के साथ उनका फेवर बचा हुआ है, जिसके जरिए वो लगातार डराने की कोशिश भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि आगे जाकर रेंस को हेमन द्वारा धोखा मिल सकता है।

Raw के एपिसोड में भी पंक ने हेमन के ऊपर ताना मारा था। पंक को चाल चलना बहुत अच्छे से आता है। SmackDown के एपिसोड में वो हेमन और रोमन के बीच गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर रोमन का गुस्सा हेमन को लेकर बढ़ सकता है। वहां से स्टोरी में कोई नया मोड़ आ सकता है।

#1 WWE WrestleMania 41 में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच में कोई शर्त जोड़ी जा सकती है

Ad

WrestleMania 41 में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। रेसलिंग की दुनिया में इन तीनों का बहुत बड़ा नाम है। फैंस साधारण मैच इनके बीच बिल्कुल नहीं देखना चाहेंगे। ये चीज कहीं ना कहीं WWE के दिमाग में भी होगी।

SmackDown के शो में ट्रिपल थ्रेट मैच में कोई खतरनाक शर्त जोड़ी जा सकती है, जिससे मुकाबले का रोमांच और बढ़ जाएगा। वैसे ऐसा होने की पूरी संभावना है। इससे कहीं ना कहीं रोड टू WrestleMania 41 को भी हाइप मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications