3 बड़ी चीजें जो WWE में Jey Uso के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर हो सकती हैं

WWE, Jey Uso, Roman Reigns,
क्या जे उसो वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे? (Photo: WWE.com)

Jey Uso World Champion: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) 2025 Royal Rumble विजेता हैं। जे के यह मैच जीतने की उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी और उनकी जीत ने सभी को चौंका दिया था। ऐसा लग रहा है कि WWE ने मेन इवेंट जे को उनके करियर का सबसे तगड़ा पुश देने का मन बना लिया है। यही कारण है कि अगर जे उसो WrestleMania में वर्ल्ड चैंपियन बन जाते हैं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। देखा जाए तो मेन इवेंट जे के चैंपियन बनने की स्थिति में कुछ दिलचस्प चीजें हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में जे उसो के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर हो सकती हैं।

Ad

3- जे उसो को WWE में कई बड़े सुपरस्टार्स को हराने के लिए बुक किया जा सकता है

Ad

WWE में अक्सर वर्ल्ड चैंपियन को काफी ताकतवर दिखाया जाता है। जे उसो को भी टॉप टाइटल जीतने के बाद मौजूदा समय की तुलना में ज्यादा स्ट्रॉन्ग दिखाया जा सकता है। यही नहीं, मेन इवेंट जे के वर्ल्ड चैंपियन बनने की वजह से उन्हें अक्सर ही बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिल सकता है।

यही नहीं, जे उसो के वर्ल्ड चैंपियन के रूप में पोजिशन को मजबूत करने के लिए उन्हें इन मैचों में जीत के लिए भी बुक किया जा सकता है। इस स्थिति में मेन इवेंट जे का WWE में कद काफी बढ़ जाएगा। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि जे उसो को काफी ज्यादा ताकतवर दिखाया जाना फैंस को पसंद आता है या नहीं।

2- जे उसो के WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनने पर नए ब्लडलाइन मेंबर्स उनके पीछे पड़ सकते हैं

Ad

नया ब्लडलाइन मौजूदा समय में WWE के सबसे ताकतवर फैक्शंस में से एक है। हालांकि, इस फैक्शन के लीडर सोलो सिकोआ अतीत में कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप नहीं जीत पाए थे। भले ही, सोलो असल जिंदगी में जे उसो के भाई हैं लेकिन ऑन-स्क्रीन ये दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बने हुए हैं।

अगर मेन इवेंट जे वर्ल्ड चैंपियन बन जाते हैं तो संभव है कि सिकोआ यह टाइटल हासिल करने के इरादे से उसो के पीछे पड़ सकते हैं। इस बार सोलो सिकोआ खुद के अलावा जेकब फाटू को भी वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका दे सकते हैं। इस स्थिति में जे उसो का अपना टाइटल बचा पाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

1- जे उसो के WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप रन को यादगार बनाने के लिए उनका फिउड रोमन रेंस से कराया जा सकता है

Ad

जे उसो-रोमन रेंस के बीच मौजूदा समय में रिश्ते काफी अच्छे हो चुके हैं और जे ने एक बार फिर रोमन के असली ब्लडलाइन को जॉइन कर लिया है। अगर मेन इवेंट जे वर्ल्ड चैंपियन बन जाते हैं तो यह उनके WWE करियर की पहली वर्ल्ड टाइटल जीत होगी। यही कारण है कि कंपनी मेन इवेंट जे के टाइटल रन को यादगार बनाना चाहेगी।

ऐसा करने के लिए WWE जे उसो का उनके कजिन रोमन रेंस के खिलाफ फिउड करा सकती है। इस स्थिति में जे-रोमन के बीच एक बार फिर रिश्ते खराब हो सकते हैं और रेंस एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए अपना पूरा जोर लगा सकते हैं। संभव यह भी है कि ट्राइबल चीफ को मेन इवेंट जे से टाइटल जीतने में कामयाबी मिल सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications