3 जबरदस्त चीज़ें जो इस हफ्ते WWE Raw और SmackDown में हो सकती हैं

Ujjaval
WWE Bad Blood के बाद भी बवाल जारी रहेगा? (Photo: WWE.com)
WWE Bad Blood के बाद भी बवाल जारी रहेगा? (Photo: WWE.com)

Things Should Happen Raw & SmackDown: WWE बैड ब्लड (Bad Blood 2024) इवेंट काफी ज्यादा सफल साबित हुआ। इस शो का मुख्य आकर्षण हैल इन द सैल (Hell in a Cell) मुकाबला और मेन इवेंट मैच रहा। सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर ने अपने मैच द्वारा फैंस का दिल जीता। यह काफी ब्रूटल रहा। मेन इवेंट में रोमन रेंस और कोडी रोड्स ने मिलकर ब्लडलाइन को हराया।

Ad

द रॉक की भी शो में वापसी देखने को मिली। कुल मिलाकर शो काफी चर्चा का विषय रहा। अब फैंस की नज़र अगले Raw और SmackDown पर है। WWE इन्हें भी खास बनाना चाहेगा। इसके लिए उन्हें कुछ बेहतरीन चीज़ें बुक करनी होंगी। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो इस हफ्ते Raw और SmackDown के एपिसोड में WWE को करनी चाहिए।

3- WWE Raw में गुंथर, सैमी ज़ेन को डॉमिनेंट अंदाज में हराकर रिटेन रख सकते हैं चैंपियनशिप

Ad

WWE Raw में गुंथर और सैमी ज़ेन के बीच मैच देखने को मिलने वाला है। वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए आमने-सामने होंगे। इस मैच में बवाल मचने के पूरे चांस हैं। सैमी ने WrestleMania XL में गुंथर की बादशाहत खत्म करके इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। इसी वजह से कई लोगों को लगता है कि सैमी जीत सकते हैं।

गुंथर ने लगातार बोला है कि उनका लेवल एकदम अलग है। वो यह चीज़ अब साबित कर सकते हैं। वो सैमी ज़ेन के खिलाफ Raw के एपिसोड में लगातार डॉमिनेट कर सकते हैं और फिर उन्हें हराकर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रिटेन रख सकते हैं। गुंथर इसके द्वारा Raw में अपना वर्चस्व कायम रख सकते हैं। इस जीत से उन्हें Crown Jewel में होने वाले चैंपियन vs चैंपियन मैच के लिए मोमेंटम मिलेगा।

2- WWE चैंपियन कोडी रोड्स गुस्से में आकर केविन ओवेंस से ब्रॉल कर सकते हैं

Ad

WWE Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद पार्किंग एरिया की एक क्लिप काफी वायरल हो रही है। इसमें केविन ओवेंस और कोडी रोड्स बहस करते हुए नज़र आ रहे थे। अचानक केविन ने अपने सबसे अच्छे दोस्त कोडी रोड्स को धोखा दिया और उनपर हमला कर दिया। यह चीज़ फैंस को हैरान कर गई। बाद में केविन को सिक्योरिटी ने रोका और फिर वो चले गए।

कोडी रोड्स इस चीज़ से जरूर खुश नहीं होंगे। SmackDown में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन काफी गुस्से में रिंग में कदम रख सकते हैं और फैंस को यह क्लिप दिखा सकते हैं। इसी के बाद वो केविन को उनसे लड़ने के लिए बुला सकते हैं। दोनों पूर्व दोस्तों को आपस में ब्रॉल हुए देखना खास होगा। Crown Jewel में भले ही यह मैच नहीं हो लेकिन SmackDown में उनकी स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जा सकता है।

1- WWE दिग्गज पॉल हेमन वापसी करके रोमन रेंस और फैंस को सरप्राइज कर सकते हैं

Ad

WWE Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। जिमी उसो ने वापसी की और आकर रोमन रेंस को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया। रोमन और जिमी का इसी के साथ रीयूनियन देखने को मिल गया। यह चीज़ फैंस को बहुत पसंद आई। ऐसा लग रहा है कि अब धीरे-धीरे पुराना ब्लडलाइन वापस आने वाला है। रोमन और जिमी साथ आ गए हैं।

रोमन रेंस, जिमी उसो को देखकर हैरान रह गए और भावुक भी नज़र आए थे। SmackDown में उनके सबसे करीबी साथी और स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन वापस आ सकते हैं। वो अचानक रोमन के सैगमेंट में आकर सभी को खुश कर सकते हैं। इसके बाद जब रोमन और पॉल का रीयूनियन होगा, तो फैंस की प्रतिक्रिया देखने लायक रहेगी। इसी वजह से हेमन की वापसी को WWE SmackDown के अगले एपिसोड में प्लान करना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications