3 चीजें जिनके होने से WWE Survivor Series 2024 में Roman Reigns और असली ब्लडलाइन के होश उड़ सकते हैं

WWE
WWE Survivor Series में रोमन रेंस को लग सकता है झटका (Photo: WWE.com)

Things Can Shock Roman Reigns Survivor Series: WWE Survivor Series 2024 बहुत जबरदस्त होने वाला है। ब्लडलाइन WarGames मैच पर सभी की नज़रें टिकी हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ की टीम ने कमर कस ली है। रोमन को अभी तक 5वां सदस्य नहीं मिला है। कहा जा रहा है कि सैथ रॉलिंस उनकी टीम को ज्वाइन करेंगे। वहीं सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन में ब्रॉन्सन रीड शामिल हो गए हैं। रीड और रॉलिंस की राइवलरी भी चल रही है। मौजूदा स्थिति के हिसाब से रेंस और उनके साथी काफी कमजोर नज़र आ रहे हैं और कुछ ऐसा ही आगामी इवेंट में देखने को मिल सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों पर नज़र डालेंगे जिनके होने से Survivor Series में रेंस और असली ब्लडलाइन के होश उड़ सकते हैं।

Ad

#3 WWE Survivor Series में द रॉक आकर नई ब्लडलाइन की जीत में मदद कर दें

Ad

अक्टूबर में हुए WWE Bad Blood इवेंट के अंत में द रॉक ने आकर सभी को सरप्राइज दिया था। उन्होंने रोमन रेंस, जिमी उसो और कोडी रोड्स को घूरकर देखा और चले गए। तब से अभी तक द ग्रेट वन टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। Survivor Series 2024 में उनके आने की संभावनाएं लग रही हैं।

सोचिए अगर ब्लडलाइन WarGames मैच में द रॉक आकर सोलो सिकोआ और उनके साथियों की जीत में मदद कर दें तो क्या होगा। रोमन रेंस की सिट्टी पिट्टी गुम हो जाएगी। ये एक ऐसा पल होगा जिसे देखकर असली ब्लडलाइन के होश उड़ सकते हैं। वहां से फिर आगे के लिए कुछ नई कहानियां भी सामने आ सकती हैं।

#2 क्या WWE Survivor Series 2024 में जेकब फाटू करेंगे रोमन रेंस को पिन?

youtube-cover
Ad

हाल ही में हुए WWE Crown Jewel इवेंट में सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद से फैंस की नज़रों में सिकोआ काफी ऊपर उठे हैं। नई ब्लडलाइन का एक और सुपरस्टार हो सकता है जिसे WarGames मैच में रेंस को पिन करके फायदा हो सकता है, वो जेकब फाटू है।

फाटू अगर रोमन रेंस को पिन करते नई ब्लडलाइन को जीत दिलाते हैं तो उनकी प्रतिष्ठा बढ़ जाएगी। वहीं रोमन और उनके साथियों को ये पल देखकर जरूर निराशा हाथ लगेगी। वैसे फाटू को पुश देने के लिए कंपनी इस प्लान के साथ आगे बढ़ भी सकती है।

#1 क्या WWE Survivor Series 2024 में सैथ रॉलिंस खेलेंगे बड़ा गेम?

Ad

WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम के 5वें सदस्य सैथ रॉलिंस हो सकते हैं। ये चीज लगभग पक्की लग रही है। आगामी Raw के एपिसोड में शायद इसकी पुष्टि हो जाएगी। रेंस और रॉलिंस का इतिहास आप सभी को पता है। दोनों के बीच काफी कड़वाहटें रही हैं।

WarGames मैच में सैथ रॉलिंस बड़ा गेम खेल सकते हैं। वो रोमन रेंस और असली ब्लडलाइन के ऊपर टर्न ले सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर रेंस के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक होंगे। रॉलिंस से आप इस तरह की चीजों की उम्मीद कर भी सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications