Backlash 2023: इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड के जरिए अगले प्रीमियम लाइव इवेंट बैकलैश (Backlash) 2023 का बिल्ड-अप समाप्त हो चुका है। अब इस इवेंट के आयोजन में 24 घंटे से भी कम समय रह गया है। बता दें, Backlash समाप्त होने के बाद वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन को क्राउन करने की तैयारियां शुरू हो जाएगी।ऐसा लग रहा है कि WWE ने Backlash 2023 के बाद होने वाले शोज के लिए कई बड़ी चीज़ें प्लान कर रखी हैं। इस वजह से इस इवेंट के बाद WWE में कुछ बेहतरीन चीज़ें देखने को मिल सकती हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही 3 चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में Backlash 2023 के बाद देखने को मिल सकती हैं।3- WWE Backlash 2023 के बाद Raw & SmackDown विमेंस चैंपियनशिप की अदला-बदली हो सकती हैThe Art of Danny Caro ✏️ 🎨@ArtDannyCaroTitle Swap 2 coming soon #WWERaw #BiancaBelair #RheaRipleyTitle Swap 2 coming soon #WWERaw #BiancaBelair #RheaRipley https://t.co/xodpyaAya9हाल ही में संपन्न हुए WWE ड्राफ्ट में Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को SmackDown जबकि SmackDown विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली को Raw का हिस्सा बनाया गया है। रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर को Backlash 2023 में क्रमश: जेलिना वेगा और इयो स्काई के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना है। इस बात की काफी संभावना है कि रिया रिप्ली & बियांका ब्लेयर अपने-अपने मैच जीतकर टाइटल रिटेन कर लेंगी।ऐसा लग रहा है कि Backlash 2023 के बाद रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर को एक-दूसरे से टाइटल्स बदलने पड़ सकते हैं। इसके बाद बियांका ब्लेयर SmackDown विमेंस चैंपियन के रूप में ब्लू ब्रांड जबकि रिया रिप्ली Raw विमेंस चैंपियन के रूप में रेड ब्रांड का प्रतिनिधित्व करती हुई दिखाई दे सकती हैं। याद दिला दें, साल 2021 में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर भी अपने टाइटल्स एक्सचेंज करते हुए दिखाई दी थीं।2- WWE में जजमेंट डे को नया मेंबर मिल सकता हैWrestling News@WrestlingNewsCoWWE is Reportedly Considering a New Member for the Judgment Day #WWE wrestlingnews.co/wwe-news/wwe-i…4427233WWE is Reportedly Considering a New Member for the Judgment Day #WWE wrestlingnews.co/wwe-news/wwe-i… https://t.co/RBKEJsm1N7जजमेंट डे मौजूदा समय में WWE के सबसे डोमिनेंट फैक्शंस में से एक बन चुका है। इस फैक्शन में रिया रिप्ली, फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट और डॉमिनिक मिस्टीरियो मौजूद हैं। अफवाहों की माने तो अब जजमेंट डे को जल्द ही नया मेंबर मिल सकता है और अगर ऐसा होता है तो यह फैक्शन पहले से भी मजबूत बन जाएगा।रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि जेडी मैकडोनग को जजमेंट डे के नए मेंबर के रूप में इंट्रोड्यूस किया जा सकता है। बता दें, पूर्व NXT सुपरस्टार जेडी मैकडोनग को हालिया WWE ड्राफ्ट में Raw के रोस्टर में शामिल किया गया था। देखा जाए तो जेडी मैकडोनग का मेन रोस्टर डेब्यू करने के तुरंत बाद जजमेंट डे जॉइन करना उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।1- WWE Backlash 2023 के बाद रोमन रेंस और द उसोज़ के बीच दुश्मनी शुरू हो सकती हैWrestlingWorldCC@WrestlingWCCRoman Reigns has left The Usos in the dark 3072191Roman Reigns has left The Usos in the dark 👀 https://t.co/WOjFMw1DBnWWE WrestleMania 39 में द उसोज़ के टाइटल्स हारने के बाद से ही द ब्लडलाइन में उनकी पोजिशन खतरे में आ चुकी है। रोमन रेंस इस वक्त द उसोज़ से नाराज है और कई मौकों पर द उसोज़ को द ब्लडलाइन से बाहर करने के संकेत दिए जा चुके हैं। बता दें, द ब्लडलाइन (द उसोज़ & सोलो सिकोआ) को Backlash 2023 में सिक्स-मैन टैग टीम मैच में केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन & मैट रिडल का सामना करना है।ऐसा लग रहा है कि इस मुकाबले में द ब्लडलाइन की हार होने की स्थिति में आखिरकार द उसोज़ को फैक्शन से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। अगर ऐसा होता है तो द उसोज़ फेस टर्न लेकर रोमन रेंस के साथ दुश्मनी की शुरूआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि यह काफी यादगार फिउड साबित हो सकता है लेकिन द ब्लडलाइन के टूटने पर फैंस को जरूर दुख होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।