3 चीज़ें जो आपको WWE दिग्गज Seth Rollins के बारे में जरूर जाननी चाहिए 

WWE
सैथ रॉलिंस WWE के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं

Things fans should know about Seth Rollins: मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का जन्म 28 मई 1986 को हुआ। वो ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं और इस समय चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर चल रहे हैं।

Ad

रॉलिंस आज के समय में WWE के सम्मानित सुपरस्टार्स में से एक हैं और साल 2012 में उन्होंने द शील्ड के मेंबर के रूप में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। WWE में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिनसे शायद आप अच्छी तरह वाकिफ भी होंगे। उनके दुनिया में करोड़ों फैंस हैं, इसलिए शायद काफी लोगों को उनके व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कई बातें भी पता होंगी। हम शील्ड के पूर्व मेंबर के बारे में तीन बड़ी चीज़ें आपको बताने वाले हैं।

#)द शील्ड के अकेले मेंबर जो WWE NXT चैंपियन बने हैं

Ad

द शील्ड (रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़) ने साल 2012 में Survivor Series में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। तीनों सुपरस्टार्स ने आगे चलकर अपार सफलता प्राप्त की और कई बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम की। उससे पहले तीनों NXT में काम करते थे, लेकिन उस समय तीनों एक टीम का हिस्सा नहीं थे।

ये भी चौंकाने वाली बात है कि द शील्ड का केवल एक ही मेंबर NXT चैंपियनशिप जीतने में सफल रहा। NXT चैंपियनशिप का अनावरण 1 जुलाई 2012 को हुआ और पहले NXT चैंपियन की तलाश में एक टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया, जिसे सैथ रॉलिंस जीतकर WWE इतिहास के सबसे पहले NXT चैंपियन बने थे, वहीं रेंस और एम्ब्रोज़ कभी NXT टाइटल को अपने नाम नहीं कर पाए।

#) सैथ रॉलिंस और उनकी पत्नी एक ही मैच में WWE में अपने टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं

youtube-cover
Ad

साल 2019 में सैथ रॉलिंस ने साथी WWE विमेंस सुपरस्टार बैकी लिंच से सगाई की पुष्टि की थी और 2021 में दोनों ने शादी की। मई 2020 में उन्होंने बताया कि बैकी प्रेग्नेंट हैं, जिन्होंने उसी साल दिसंबर में एक बेटी को जन्म दिया। जुलाई 2019 में रॉलिंस की दुश्मनी किंग कॉर्बिन से चल रही थी, दूसरी ओर लेसी एवंस ने बैकी की मुश्किलें बढ़ाई हुई थीं।

इसी दौरान Extreme Rules 2019 में रॉलिंस और बैकी ने टीम बनाकर कॉर्बिन और एवंस की टीम का सामना किया। उस टैग टीम मैच में रॉलिंस का यूनिवर्सल टाइटल और लिंच का Raw विमेंस टाइटल भी दांव पर लगा हुआ था। मैच में चैंपियंस अपने टाइटल को डिफेंड करने में सफल रहे थे। बैकी और सैथ की उस जीत को फैंस आज भी याद करते हैं।

#)4 WWE में अलग-अलग सुपरस्टार्स के साथ टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं

टैग टीम चैंपियंस रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस
टैग टीम चैंपियंस रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस

जैसा कि हमने पहले भी आपको बताया कि सैथ रॉलिंस ने द शील्ड के मेंबर के तौर पर 2012 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था। पहले करीब 2 सालों तक वो टैग टीम मैचों में परफॉर्म करते रहे और इस दौरान रोमन रेंस के साथ मिलकर पहली बार WWE टैग टीम चैंपियन भी बने थे।

इसके अलावा वो 4 अलग पार्टनर्स के साथ भी टैग टीम टाइटल जीत चुके हैं। Summerslam 2017 में वो डीन एम्ब्रोज़ के साथ, उसी साल दिसंबर में एक Raw एपिसोड में जेसन जॉर्डन के साथ ,2019 के अगस्त महीने में उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन और 2020 में मर्फी के साथ मिलकर भी Raw टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications