3 जबरदस्त चीज़ें जो Roman Reigns के WWE SummerSlam 2023 के बाद ब्रेक पर जाने पर हो सकती हैं

Ujjaval
WWE SummerSlam 2023 के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर जा सकते हैं
WWE SummerSlam 2023 के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर जा सकते हैं

Roman Reigns: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2023) इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) एक मैच लड़ते हुए नज़र आ सकते हैं। जे उसो (Jey Uso) ने अपने भाई रोमन को मुकाबले के लिए चुनौती दे दी हैं। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह ऑफिशियल किया जाएगा।

Ad

रिपोर्ट्स के अनुसार SummerSlam के बाद ट्राइबल चीफ एक लंबे ब्रेक पर जा सकते हैं। कुछ चीज़ें उनके ब्रेक पर जाने के दौरान हो सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस के SummerSlam 2023 के बाद ब्रेक पर जाने पर हो सकती है।

3- WWE दिग्गज Roman Reigns को Solo Sikoa से धोखा मिल जाए

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस के साथ इस समय सोलो सिकोआ नज़र आ रहे हैं। पिछले कुछ समय में रेंस और सिकोआ के बीच भी अनबन देखने को मिली है। ऐसे में SummerSlam के बाद सोलो सिकोआ, रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं। वो यहां से अपने सिंगल्स रन की शुरुआत कर सकते हैं।

अभी तक सोलो ने लगातार मौके मिलने पर खुद को साबित किया है और आगे जाकर वो रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में आगे ला सकते हैं। इस चीज़ से सोलो को बहुत ज्यादा फायदा होगा और उनका कद काफी तेजी से बढ़ेगा। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार WWE सोलो सिकोआ को आने वाले समय के टॉप हील स्टार्स में से एक मान रहा है।

2- सोलो सिकोआ और द उसोज़ मिलकर नई ब्लडलाइन बनाए

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ और द उसोज़ सगे भाई हैं और वो बचपन से साथ रहे हैं। रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को अपनी बातों के जाल में फंसाकर द उसोज़ के खिलाफ किया है। ऐसे में अगर सोलो, रेंस को SummerSlam 2023 के बाद धोखा देते हैं और ट्राइबल चीफ ब्रेक पर चले जाते हैं, तो नए ब्लडलाइन की शुरुआत हो सकती है।

द उसोज़ और सोलो सिकोआ अपना खुद का ब्लडलाइन फैक्शन तैयार कर सकते हैं। उसोज़ ने पहले रोमन रेंस को साथ आने और एक-दूसरे का सम्मान करते हुए साथ रहने का न्योता दिया था। रोमन ने इसे स्वीकार नहीं किया था। रोमन के ब्रेक पर जाने के बाद द उसोज़ और सोलो सिकोआ एक-दूसरे के लिए सम्मान जताते हुए नए ब्लडलाइन फैक्शन के साथ डॉमिनेशन दिखा सकते हैं।

1- सोलो सिकोआ खुद को नया ट्राइबल चीफ बना सकते हैं

youtube-cover
Ad

पिछले कुछ हफ्तों में द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में इस बात पर जोर दिया गया है कि अगला ट्राइबल चीफ कौन बनेगा। रोमन रेंस चाहते थे कि जे उसो ट्राइबल चीफ बने। दूसरी ओर द उसोज़ ने एक सैगमेंट में सोलो सिकोआ को अगला ट्राइबल चीफ बनाने की इच्छा जताई थी।

लगभग 2 हफ्ते पहले जब SmackDown में रोमन रेंस-सोलो सिकोआ का द उसोज़ से ब्रॉल हुआ था, यहां सिकोआ के हाथ में ट्राइबल चीफ का हार था। वो रेंस को यह देने में थोड़े झिझक रहे थे। इससे पता चलता है कि सोलो अगले ट्राइबल चीफ बनना चाहते हैं। ऐसे में आगे जाकर जब रोमन रेंस ब्रेक पर जाएं, तो सोलो सिकोआ खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित कर सकते हैं। फैंस को यह स्टोरीलाइन एंगल जरूर पसंद आएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications