3 चीज़ें जो WWE में वापसी के बाद Roman Reigns के साथ देखने को मिल सकती हैं 

WWE दिग्गज रोमन रेंस की वापसी धमाल होगी (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस की वापसी धमाल होगी (Photo: WWE.com)

Roman Reigns WWE Return Directions: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के 16 अगस्त 2024 को हुए एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऊपर ब्लडलाइन द्वारा अटैक हुआ था, जिसके बाद से उन्हें टीवी पर नहीं देखा गया है। उन्हें एक समय पर 13 सितंबर 2024 को USA नेटवर्क पर SmackDown के पहले एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया गया था। कंपनी ने बाद में उन्हें इससे दूर कर लिया था। फैंस उनकी वापसी की उम्मीद लगा रहे हैं और वह अब ज्यादा दूर नहीं लगती है। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन तरीकों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे WWE दिग्गज रोमन रेंस वापसी कर सकते हैं।

Ad

#3 रोमन रेंस वापसी के बाद WWE में द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और DIY के खिलाफ ब्लडलाइन की हार का कारण बन सकते हैं

Ad

द न्यू ब्लडलाइन को द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स और DIY के खिलाफ 6 सितंबर 2024 को होने वाले SmackDown में एक 8 मैन टैग टीम मैच लड़ना है। यह मैच किसी चैंपियनशिप के लिए नहीं हो रहा है। इसके बावजूद एक हार तो हार ही होती है। द न्यू ब्लडलाइन को यह हार दिलाने के लिए रोमन रेंस वापस आ सकते हैं। वह वापस आकर बेबीफेस प्रॉफ़िट्स और DIY की मदद कर सकते हैं। इस मौके के चलते Bad Blood 2024 में रोमन और सोलो सिकोआ के बीच एक मैच के लिए शुरूआत का काम कर सकता है।

#2 असली ट्राइबल चीफ दो इनफोर्सर के साथ WWE में वापसी कर सकते हैं

Ad

रोमन रेंस यह जानते हैं कि सोलो का ब्लडलाइन काफी ताकतवर है। ऐसे में उनके खिलाफ लड़ने और हराने के लिए उन्हें एक से ज्यादा इनफोर्सर चाहिए होंगे। एक समय पर रोमन के लिए यही काम करने वाले सोलो के खिलाफ रोमन दो इनफोर्सर ला सकते हैं। इनमें से एक हैं ज़िला फाटू जिन्होंने हाल में ही असली ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज किया था। उनके साथ दूसरे इनफोर्सर खुद सोलो के साथ इस समय काम कर रहे हैं। जेकब फाटू से 23 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में WWE टैग टीम चैंपियनशिप ले लो गई थी। सोलो ने उन्हें इसको टांगा लोआ को देने के लिए कहा था। जेकब इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए सोलो को धोखा देकर रोमन का साथ दे सकते हैं।

#1 पॉल हेमन, रोमन रेंस को धोखा देकर WWE के एक चैंपियन के साथ जुड़ सकते हैं

द बिग डॉग से ट्राइबल चीफ बनने के सफर में अगर किसी का रोमन रेंस के साथ सबसे पहला और बड़ा योगदान है तो वह पॉल हेमन हैं। उन्होंने रेंस की मदद और उनके सम्मान के चक्कर में 28 जून 2024 को SmackDown में सोलो सिकोआ से मार भी खाई थी जब उन्होंने पूर्व नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन को ट्राइबल चीफ मानने से इनकार कर दिया था। यह संभव है कि अब पॉल उनके भरोसे को जीतने के बाद उसको तोड़ दें। जे उसो इस समय Raw में ब्राॅन ब्रेकर के साथ एक स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। रोमन उनका साथ देने आ सकते हैं क्योंकि वह एक समय पर रेंस के राइट हैंड मैन थे। इस समय पॉल उनको धोखा देकर ब्रॉन के साथ हो सकते हैं। निश्चित तौर पर रेंस इस धोखे की उम्मीद नहीं करेंगे।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications