Hints Roman Reigns-Jey Uso Reunion Soon: WWE में इस समय ओरिजिनल ब्लडलाइन के रीयूनियन की स्टोरीलाइन काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। रोमन रेंस (Roman Reigns) का Bad Blood 2024 द्वारा जिमी उसो (Jimmy Uso) के साथ रीयूनियन हुआ। अब जे उसो भी रीयूनियन के करीब नज़र आ रहे हैं। उनके रोमन के साथ आने के कुछ बड़े संकेत भी मिल चुके हैं। इस आर्टिकल में हम 3 चीजों के बारे में बात करेंगे, जिनसे संकेत मिलते हैं कि जे उसो और रोमन रेंस का जल्द ही रीयूनियन हो सकता है।3- WWE में रोमन रेंस और जे उसो दोनों के दुश्मन अब एक ही हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की दुश्मनी सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन फैक्शन के साथ इस समय देखने को मिल रही है। वो नंबर्स गेम के मामले में संघर्ष कर रहे हैं और इसी वजह से उन्हें जे उसो का साथ चाहिए था। जे पहले साथ आना नहीं चाहते थे लेकिन अब सोलो सिकोआ ने खुद रोमन और जे के रीयूनियन की राह आसान कर दी है। जे जरूर ही सोलो के ग्रुप के कारण इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हारने का बदला लेना चाहेंगे।ऐसे में जे उसो के मौजूदा समय में दुश्मन सोलो सिकोआ और उनका ब्लडलाइन फैक्शन है। रोमन रेंस की फ्यूड भी इसी खतरनाक ग्रुप के साथ है। दोनों अगर अकेले-अकेले नए ब्लडलाइन से लड़ने का प्रयास करेंगे, उन्हें तगड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में संकेत मिलते हैं कि रोमन और जे आने वाले समय में साथ आ सकते हैं और इस हील ग्रुप के खिलाफ खड़े हो सकते हैं।2- WWE दिग्गज रोमन रेंस पूरी तरह बदल चुके हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में बेबीफेस के तौर पर वापसी की थी। USA Network पर WWE SmackDown के रिटर्न स्पेशल एपिसोड में रोमन रेंस ने कहा था कि वो बिल्कुल नहीं बदले हैं। हालांकि, रोमन में काफी बदलाव आ चुके हैं। वो अपने पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनाकर Bad Blood में काम करने सफल हुए। बाद में उन्होंने जिमी उसो की बात सुनी और कोडी रोड्स को ब्लडलाइन के हमले से बचाया, जबकि वो ऐसा नहीं करना चाहते थे।जिमी उसो ने जब जे उसो को अपने साथ लाने के संकेत दिए, तो रोमन रेंस ने भले ही गुस्से में मना कर दिया। हालांकि, SmackDown के हालिया एपिसोड में जब बैकस्टेज असली ट्राइबल चीफ का जे से कंफ्रंटेशन हुआ, तो रेंस ने उनकी काफी तारीफ की। इससे पता चलता है कि रोमन रेंस पूरी तरह से बदल चुके हैं और जे उसो ने भी यह चीज ध्यान दी होगी। ऐसे में जे, रोमन के बर्ताव में बदलाव देखते हुए उनके साथ जुड़ सकते हैं।1- जे उसो के पास चैंपियनशिप हारने के बाद WWE Raw में अब करने के लिए कुछ नहीं है View this post on Instagram Instagram Postजे उसो Payback 2023 द्वारा Raw का हिस्सा बन गए थे। इसके बाद से जे उसो ने जबरदस्त काम किया। वो कोडी रोड्स के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियन बनने में सफल हुए और इसके बाद कई बार वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज किया। जे भले ही वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल नहीं हुए लेकिन उनका प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा। उसो ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के रूप में मिड कार्ड डिवीजन का एक बेल्ट अपने नाम किया।देखा जाए तो जे उसो ने WWE Raw में पिछले एक साल में काफी कुछ कर लिया। इसी बीच गुंथर, डेमियन प्रीस्ट, सैथ रॉलिंस समेत कई बड़े स्टार्स से भी जे का सिंगल्स मैच देखने को मिला। ऐसे में अब चैंपियनशिप हारने के बाद जे उसो के पास Raw में करने के लिए कुछ नहीं बचा। इसी वजह से संकेत मिल रहे हैं कि वो दोबारा WWE SmackDown में जा सकते हैं और रोमन रेंस के साथ उनका उस शो में रीयूनियन हो सकता है। यह उनके लिए एक फ्रेश शुरुआत होगी।