3 चीज़ें जिनसे संकेत मिलते हैं कि WWE Bad Blood में The Rock धमाकेदार वापसी करने वाले हैं

क्या WWE Bad Blood में द रॉक वापसी करेंगे? (Photo: WWE.com)
क्या WWE Bad Blood में द रॉक वापसी करेंगे? (Photo: WWE.com)

Things Hint The Rock Return Bad Blood: WWE Bad Blood 2024 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। 5 अक्टूबर को तगड़ा इवेंट देखने को मिलेगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) लंबे समय बाद एक्शन में नज़र आएंगे। कोडी रोड्स के साथ मिलकर वो जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना करेंगे। कंपनी ने प्रीमियम लाइव इवेंट को खास बनाने के लिए कुछ सरप्राइज भी जरूर प्लान किए होंगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीज़ों के बारे में बात करेंगे जिनसे संकेत मिलते हैं कि Bad Blood में द रॉक धमाकेदार वापसी करने वाले हैं।

Ad

#3 क्या WWE Bad Blood में द रॉक वापसी कर कोडी रोड्स के साथ अपनी फ्यूड आगे बढ़ाएंगे?

Ad

The Pat McAfee शो में उपस्थिति के दौरान कोडी रोड्स ने Bad Blood में बड़ा रिटर्न टीज किया। पैट मैकफी ने उनसे पूछा कि क्या बिग गाय इस हफ्ते वापस आ रहे हैं। जवाब देने से पहले रोड्स थोड़ा झिझक रहे थे और फिर उन्होंने कहा कौन से? मैकफी ने फिर दावा किया कि रोड्स उन्हें पहले ही काफी कुछ बता चुके हैं।

बिग गाय से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि द ग्रेट वन की Bad Blood 2024 में वापसी हो सकती है। उनकी वापसी की अफवाहें भी पिछले कुछ समय से चल रही हैं। वो धमाकेदार एंट्री कर कोडी रोड्स के साथ अपनी राइवलरी को आगे बढ़ा सकते हैं।

#2 क्या WWE Bad Blood में आकर द रॉक देंगे बड़ा सरप्राइज?

Ad

The Pat McAfee शो में ही कोडी रोड्स ने कहा कि Bad Blood में Crown Jewel 2024 के लिए चैंपियनशिप से जुड़ी चीज तय होगी। इससे भी द रॉक की वापसी के बड़े संकेत मिल रहे हैं। WrestleMania XL के बाद Raw के पहले एपिसोड में रॉक ने कहा था कि वो बहुत जल्द कोडी के लिए वापस आएंगे।

Bad Blood में द रॉक वापसी कर कोडी रोड्स को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती दे सकते हैं। इसके बाद दोनों के बीच सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel 2024 में टाइटल मैच देखने को मिल सकता है।

#1 Bad Blood इवेंट को बड़ा बनाना चाहता है WWE

Ad

Bad Blood के लिए कंपनी द्वारा बड़े मुकाबलोंं का ऐलान किया जा चुका है। इस शो की 20 साल बाद वापसी हो रही है। WWE ने ये बात पहले ही जाहिर कर दी थी कि वो इस इवेंट को बड़ा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।

Bad Blood को अगर ऐतिहासिक बनाना है तो द रॉक की वापसी बनती है। वो एक ऐसे शख्स हैं जो ये काम बहुत अच्छे से कर सकते हैं। उनकी मौजूदगी ही शो के लेवल को बहुत ऊपर पहुंचा देगी। द रॉक आकर कुछ बवाल मचाएंगे तो व्यूअरशिप में भी जबरदस्त उछाल आ जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications