3 चीजें जो WWE Royal Rumble 2025 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में Jacob Fatu कर सकते हैं

WWE
SmackDown के शो में हो सकता है बवाल (Photo: WWE.com)

Things Jacob Fatu Can Do SmackDown: WWE Saturday Night's Main Event के बाद जेकब फाटू (Jacob Fatu) काफी चर्चा में आ गए हैं। वहां पर उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर जानलेवा हमला किया था। ऐसी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। फाटू का धीरे-धीरे विकराल रूप देखने को मिल रहा है। Royal Rumble 2025 अब काफी नजदीक है। इससे पहले ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड पर सभी की नज़रें रहेंगी। फाटू कुछ कमाल करते हुए नज़र आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के आगामी एपिसोड में जेकब कर सकते हैं।

Ad

#3 2025 के Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं WWE सुपरस्टार जेकब फाटू

Ad

Royal Rumble से पहले जेकब फाटू ने ब्रॉन स्ट्रोमैन का बुरा हाल कर सभी को चेतावनी दे दी है। उन्होंने बता दिया है कि उनका सामना करना किसी के लिए भी काफी मुश्किल है। SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में वो रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं।

जेकब फाटू इस घोषणा के साथ बड़े स्टार्स को रिंग से बाहर करने का जिक्र भी कर सकते हैं। उनकी लिस्ट में जरूर सबसे पहला नाम रोमन रेंस का ही होगा। इसके अलावा वो जॉन सीना और सीएम पंक को भी एलिमिनेट कर अपना दबदबा बनाना चाहेंगे।

#2 WWE SmackDown में जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच हो सकता है तगड़ा ब्रॉल

Ad

जेकब फाटू और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच अभी राइवलरी खत्म नहीं हुई है। दोनों के बीच काफी कुछ होना है। SmackDown के आगामी शो में दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल हो सकता है। वहां से फिर आगे के लिए कोई नई कहानी सामने आ सकती है।

फाटू को स्ट्रोमैन धमकी दे चुके हैं। वो जरूर बदले के मूड में होंगे। फाटू भी एक बार फिर अपना खूंखार रूप फैंस को दिखाना चाहेंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो ब्लू ब्रांड में दोनों तबाही मचा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा।

#1 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ के खिलाफ टर्न के संकेत दे सकते हैं जेकब फाटू

Ad

WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस के खिलाफ हारने के बाद से सोलो सिकोआ की स्थिति कुछ अच्छी नहीं लग रही है। SmackDown के एपिसोड में सोलो आए थे लेकिन फैंस ने उन्हें इतना बू किया कि वो कुछ बोल नहीं पाए। जेकब फाटू ने इसके बाद अपनी बात रखी थी।

पिछले कुछ समय से अफवाहें सामने आ रही हैं कि सिकोआ को बहुत जल्द फाटू धोखा दे सकते है। इसकी शुरुआत SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड से हो सकती है, जहां पर सिकोआ के खिलाफ जाने के संकेत जेकब दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications