Things Only Happened Once Royal Rumble Match: WWE Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। शो को लेकर सभी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच के लिए कुछ स्टार्स ने अपनी एंट्र्री का ऐलान कर दिया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी लंबे समय बाद बड़े मुकाबले में हिस्सा लेंगे। इस प्रीमियम लाइव इवेंट का इतिहास बहुत ही धमाकेदार रहा है। हर बार कुछ नए रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। मनोरंजन और यादगार पलों के लिए फैंस पूरे साल इसका इंतजार करते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो रॉयल रंबल मैच में केवल एक बार हुई हैं। #3 WWE ने साल 2011 में उठाया था बड़ा कदमफैंस को हमेशा 30-मैन रॉयल रंबल मैच ही देखने को मिला है। WWE का ये एक ट्रेडिशनल मुकाबला है। हालांकि, 2011 में WWE ने थोड़ा अलग कारनामा किया। उस साल 40 स्टार्स ने रंबल मैच में हिस्सा लिया था। ऐसा पहली बार ही हुआ था। इस रंबल मुकाबले को अल्बर्टो डेल रियो ने जीता था। WWE द्वारा अब शायद ही कभी 40-मैन रंबल मैच का आयोजन कराया जाएगा। कंपनी ने आजतक सिर्फ एक ही बार इस मुकाबले के फॉर्मेंट में परिवर्तन किया है। #2 WWE दिग्गज मिक फोली ने 1998 में हुए Royal Rumble मैच में मचाया था बवालमिक फोली का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। कैरेक्टर में शानदार परिवर्तन के लिए उन्हें जाना जाता था। उन्होंने अपने हर किरदार को बखूबी निभाया। साल 1998 में हुए रॉयल रंबल मैच में उन्होंने तीन बार एंट्री की थी। इसके बाद आजतक कभी कोई ऐसा नहीं कर पाया है। रॉयल रंबल मैच में ये चीज एक ही बार हो पाई है। फोली ने कैक्टस जैक, मैनकाइंड और ड्यूड लव कैरेक्टर में एंट्री की और खूब धमाल मचाया। वैसे इस मुकाबले को अंत में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने जीता था। #1 2020 में WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने किया था कमाल View this post on Instagram Instagram Postवर्ल्ड चैंपियन होने के बावजूद ब्रॉक लैसनर ने साल 2020 के रॉयल रंबल मैच में पहले नंबर पर एंट्री की थी। लैसनर को भरोसा था कि उन्हें कोई बाहर नहीं कर पाएगा। लैसनर ने मुकाबले में अपना पूरा दम भी दिखाया। लैसनर ने 13 सुपरस्टार्स को लगातार एलिमिनेट कर इतिहास रच दिया। रॉयल रंबल मैच में ऐसा पहली बार हुआ। किसी भी अन्य स्टार ने लगातार इतने स्टार्स को रिंग के बाहर नहीं फेंका है। द बीस्ट ने दिखाया था कि वो रिंग में क्या कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें बाद में ड्रू मैकइंटायर ने क्लेमोर किक मारकर बाहर कर दिया था।