3 बड़ी चीजें जो 21 मार्च को होने वाले WWE SmackDown के शो में वापसी कर Roman Reigns कर सकते हैं

WWE
रोमन रेंस का अगला कदम क्या होगा? (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Can Do: WWE ने रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी का ऐलान कर फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है। मेंस रॉयल रंबल मैच में तगड़े एक्शन के बाद रोमन अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए थे। इस खबर के बाद सभी की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, उन्होंने रिंग में वापसी के लिए ज्यादा लंबा समय नहीं लिया है। WWE ने बताया कि रोमन बोलोग्ना, इटली में 21 मार्च 2025 को होने वाले SmackDown के एपिसोड में वापसी करेंगे। अब सभी की नज़रें रेंस के अगले कदम पर होंगी। वो आएंगे तो कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो 21 मार्च को होने वाले ब्लू ब्रांड के शो में एंट्री कर रेंस कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से बदला ले सकते हैं रोमन रेंस

Ad

मेंस रॉयल रंबल मैच में सीएम पंक ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस को साथ में एलिमिनेट किया था। रिंग के बाहर गुस्से में रॉलिंस ने रेंस को दो स्टॉम्प लगाकर उनकी हालत खराब कर दी थी। रॉलिंस और पंक के बीच भी ब्रॉल हुआ था। रोमन बदले के मूड में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ये बात कह दी है।

21 मार्च को SmackDown के शो में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस भी मौजूद रहेंगे। दोनों को एडवर्टाइज किया गया है। रोमन वहां पर दोनों का बुरा हाल कर बदला ले सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा। वैसे सभी खतरनाक बवाल होने की उम्मीद ही कर रहे होंगे।

#2 WWE WrestleMania 41 में मैच के लिए सीएम पंक और सैथ रॉलिंस को चुनौती पेश कर सकते हैं रोमन रेंस

Ad

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 41 में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ रोमन रेंस का मैच हो सकता है। कहानी के हिसाब से देखा जाए तो ऐसा लग भी रहा है। मेनिया का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है।

21 मार्च को होने वाले SmackDown के शो में रोमन वापसी कर रॉलिंस और पंक को सीधे WrestleMania 41 में मैच के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं। हो सकता है कि इनके बीच कॉन्ट्रैक्ट भी साइन हो जाए। ऐसा होने पर फैंस का उत्साह खूब बढ़ जाएगा।

#1 WWE SmackDown में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का हो सकता है आमना-सामना

Ad

रोमन रेंस और कोडी रोड्स का इतिहास आप सभी जानते हैं। पिछले साल कोडी ने ही WrestleMania में रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। रॉयल रंबल मैच में हार के बाद से रेंस की वर्ल्ड टाइटल की खोज पीछे छूट गई है। इसके बावजूद 21 मार्च को होने वाले SmackDown के शो में दोनों का आमना-सामना हो सकता है।

कोडी रोड्स के प्रोमो में रेंस दखलअंदाजी कर सकते हैं। द रॉक और कोडी के बीच भी अभी रोमांचक स्टोरीलाइन चल रही है। इस पर रेंस और रोड्स अपनी बात रख सकते हैं। रोड्स को रेंस मेनिया में मैच के लिए शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। कोई भी संभावना वहां पर बन सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications