Things Roman Reigns Can Do: WWE SmackDown में पॉल हेमन ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को बड़ा धोखा दे दिया है। अब लगभग ये तय है कि सीएम पंक से हेमन हाथ मिला लेंगे। WrestleMania 41 में रोमन, सैथ रॉलिंस और पंक के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है। इस मुकाबले में काफी मजा आएगा। पंक की साइड पर हेमन खड़े होने वाले हैं। ये अनोखा दृश्य लंबे समय बाद फैंस को देखने को मिलेगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो WWE में हेमन से धोखा मिलने के बाद रेंस कर सकते हैं।#3 WWE WrestleMania 41 के बाद लंबे समय के लिए ब्रेक पर जा सकते हैं रोमन रेंसWrestleMania 41 में रोमन रेंस को हार भी मिल सकती है। पॉल हेमन उनकी तरफ नहीं होंगे तो फिर इसका नुकसान ही उन्हें होने वाला है। हेमन के बलबूते पर रेंस ने पिछले पांच साल में कई उपलब्धियां हासिल की हैं।रोमन के साथ हेमन नहीं रहेंगे तो वो WrestleMania 41 के बाद लंबे ब्रेक पर जा सकते हैं। हो सकता है कि रेंस सीधे SummerSlam में ही वापसी करें। इस चीज की संभावना बहुत ज्यादा बन रही है। इस दौरान पंक और हेमन का जलवा फैंस को देखने को मिल सकता है।#2 WWE में चैंपियनशिप के लिए जा सकते हैं रोमन रेंसरोमन रेंस WWE में दोबारा वर्ल्ड टाइटल जीतने की इच्छा जता चुके हैं। कुछ समय पहले पॉल हेमन ने भी कहा था कि रेंस जल्द ही अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। पॉल हेमन से अलग होने के बाद रेंस द्वारा ये कदम उठाया जा सकता है। हो सकता है कि रोमन वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जाएं। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के ऊपर भी उनकी नज़रें होंगी। इस बार बिना हेमन के वो आगे बढ़ने की सोच सकते हैं। रेंस दावा ठोक सकते हैं कि वो हेमन के बिना अकेले भी बहुत कुछ करने की क्षमता रखते हैं।#1 WWE में सैथ रॉलिंस से हाथ मिला सकते हैं रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस और रोमन रेंस एक-दूसरे से बहुत नफरत करते हैं। अब सीएम पंक के साथ पॉल हेमन चले गए हैं तो स्थिति अलग हो गई है। पंक को रॉलिंस बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इसका फायदा रोमन उठा सकते हैं। रॉलिंस से बात कर पंक को सबक सिखाने की कोशिश रोमन कर सकते हैं। आप सभी जानते हैं कि रेंस के सम्मान को जब ठेस पहुंचती है तो वो कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। हेमन ने उनका दिल दुखा दिया है। रेंस अब पंक और उनकी हालत खराब करने के बारे में जरूर सोचेंगे।