Things Roman Reigns Can Do: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE Raw के Netflix प्रीमियर पर मैच लड़ने वाले हैं। यह ट्राइबल कॉम्बैट मुकाबला होने वाला है और रोमन मैच में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) से उला फाला हासिल करने उतरेंगे। यही कारण है कि इस मुकाबले को लेकर काफी हाइप क्रिएट हो चुका है। ऐसा लग रहा है कि मैच में सुपरस्टार्स का दखल भी हो सकता है। यही नहीं, रेंस के मुकाबला हारने की भी संभावना बनी हुई है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस WWE में सोलो सिकोआ के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच हारने की स्थिति में कर सकते हैं।3- रोमन रेंस WWE Raw में ट्राइबल कॉम्बैट मैच में उनकी हार का कारण बनने वाले सुपरस्टार को टारगेट कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ WWE में ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। हालांकि, सोलो का सिंगल्स मैचों में रिकॉर्ड कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। इसके ठीक विपरीत रोमन रेंस अपने करियर में सिंगल्स मैचों में कई बड़े सुपरस्टार्स को हरा चुके हैं। इस वजह से रोमन के मैच जीतने के चांस ज्यादा है।सिकोआ को भी इस चीज का अंदाजा है और वो मुकाबले में रेंस को हराने के लिए अपने साथियों के अलावा ड्रू मैकइंटायर को भी उनकी मदद करने के लिए मना सकते हैं। हालांकि, अगर रोमन रेंस बाहरी दखल से हारते हैं तो वो उनकी हार का कारण बनने वाले रेसलर को इतनी आसानी से शायद ही छोड़ेंगे। संभव है कि रोमन उस सुपरस्टार के पीछे पड़कर सबक सिखाते हुए दिखाई दे सकते हैं।2- रोमन रेंस WWE में सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज कर सकते हैंसोलो सिकोआ ने काफी कोशिशें की लेकिन रोमन रेंस ने उन्हें अभी तक ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज नहीं किया है। जैसा कि हमने बताया कि Raw के Netflix प्रीमियर एपिसोड में होने वाले ट्राइबल कॉम्बैट मैच में उला फाला दांव पर रहने वाली है। इस मुकाबले को जीतने वाला स्टार खुद को एकमात्र ट्राइबल चीफ साबित कर देगा।देखा जाए तो रोमन रेंस मौजूदा समय में खुद को असली ट्राइबल चीफ कहते हैं। हालांकि, अगर सोलो सिकोआ ट्राइबल कॉम्बैट मैच जीत जाते हैं तो रोमन अपना पद खो देंगे। इस स्थिति में रोमन WWE में सोलो को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करते हुए सभी को चौंका सकते हैं।1- WWE में असली ब्लडलाइन का अंत कर सकते हैं रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने सैमी ज़ेन और द उसोज़ के साथ आकर एक बार फिर असली ब्लडलाइन तैयार कर लिया है। रोमन अपने ग्रुप की मदद से उला फाला हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, अगर रेंस 6 जनवरी 2025 को Raw में ट्राइबल कॉम्बैट मैच जीत नहीं पाते हैं तो इसके साथ ही वो ट्राइबल चीफ पद की लड़ाई हार जाएंगे।यह बात तो पक्की है कि रोमन रेंस को हारने की स्थिति में तगड़ा झटका लग सकता है। इसके बाद रोमन निराश होकर बड़ा कदम उठाते हुए असली ब्लडलाइन का अंत करने का फैसला कर सकते हैं। देखा जाए तो यह चीज फैंस को पसंद नहीं आएगी और देखना रोचक होगा कि सैमी ज़ेन-द उसोज़ ग्रुप को टूटने से बचाने के लिए कुछ करते हैं या नहीं।