रोमन रेंस (Roman Reigns) मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। ये दिग्गज सुपरस्टार पिछले काफी महीनों से हर एक फैन का ध्यान खींचने में सफल रहा है। रोमन रेंस ने पिछले साल समरस्लैम (SummerSlam) 2020 में वापसी की थी। उन्होंने हील के रूप में रिटर्न किया था और इसके बाद वो यूनिवर्सल चैंपियन भी बन गए थे।Roman Reigns is in his prime right now.W or L? pic.twitter.com/vTvPMOcwtT— P̷u̷n̷k̷.̷™̷ (@TheEnduringIcon) May 30, 2021ये भी पढ़ें:- 3 फेमस कपल्स जो WWE में सालों तक साथ दिखाई दिए और 2 जिन्होंने कभी साथ काम नहीं कियारोमन रेंस और पॉल हेमन साथ आ गए और इसके बाद पूर्व Royal Rumble विजेता का कद बढ़ गया। हील टर्न के बाद से ही लगातार रोमन रेंस शानदार स्टोरीलाइन दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ जबरदस्त मैच दिए हैं। हर महीने रेंस कुछ खास चीज़ें करते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो रोमन रेंस जून के महीने में कर सकते हैं।3- WWE Hell in a Cell में रोमन रेंस और जिमी उसो के बीच मैचHELL IN A CELL IS ON JUNE 20TH!THEY'RE ONLY DOING IT BECAUSE ITS ROMAN REIGNS VS JIMMY USO IN AN I QUIT MATCH MARK MY WORDS #WMBacklash #HellInACell pic.twitter.com/GW4PITaD2x— Tribal Cheese (@TribalCheese) May 17, 2021रोमन रेंस और जिमी उसो के बीच जरूर ही मैच देखने को मिलेगा। जिमी उसो लगातार रोमन रेंस को नजरअंदाज कर रहे हैं। वो रेंस का साथ नहीं दे रहे हैं और इसके चलते अब यूनिवर्सल चैंपियन उनसे बदला लेना चाहेंगे। रोमन रेंस और जे उसो ने एक जबरदस्त Hell in a Cell मैच दिया था।ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2 या उससे ज्यादा Hell in a Cell मैच लड़े हैं लेकिन उन्हें एक में भी जीत नहीं मिलीकुछ ऐसा ही काम रोमन रेंस और जिमी उसो भी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच तय हो सकता है। इस दौरान रोमन रेंस की जीत के चांस जरूर ज्यादा रहेंगे। जिमी उसो को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लड़कर फायदा मिल सकता है। Hell in a Cell का आयोजन जून में ही देखने को मिलेगा।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!