Things Roman Reigns Can Do Next SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। फैंस इस शो के लिए उत्साहित हैं और WWE ने कुछ बड़ी चीजों का ऐलान पहले ही कर दिया है। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र आने वाले हैं और उनकी नए ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन आगे बढ़ सकती है।हाल में उनका उसोज़ और सैमी ज़ेन से रीयूनियन देखने को मिला है। WWE यहां Survivor Series में होने वाले ब्लडलाइन के WarGames मैच को हाइप करने की कोशिश करेगा। इसी बीच रोमन कुछ बड़ी चीजें करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीजों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस SmackDown के अगले एपिसोड में कर सकते हैं।3- WWE SmackDown में रोमन रेंस, सैमी ज़ेन को फुल टाइम ब्लडलाइन मेंबर बना सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और सैमी ज़ेन ने पहले साथ काम किया है। जब सैमी ने ब्लडलाइन में शामिल होने का प्रयास किया था, तो रोमन रेंस ने उन्हें Honorary Uce के तौर पर अपने साथ जोड़ा था। वो पूरी तरह से ब्लडलाइन मेंबर नहीं थे और इस बात का जिक्र रोमन रेंस ने भी एक प्रोमो में किया था। हालांकि, सैमी ने पिछले हफ्ते रोमन रेंस का साथ दिया और रोमन की अब उनपर विश्वास हो गया होगा।जे उसो ने भी एक हफ्ते पहले सैमी ज़ेन को परिवार का सदस्य बताया था। SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस बड़ा ऐलान कर सकते हैं। वो सैमी ज़ेन को रिंग में बुला सकते हैं और सभी फैंस के सामने उनकी तारीफ कर सकते हैं। इसके बाद वो सैमी को Honorary Uce की जगह फुल टाइम ब्लडलाइन मेंबर घोषित कर सकते हैं। यह चीज फैंस को बेहद पसंद आएगी और इससे रोमन को भी बतौर बेबीफेस अच्छा रिएक्शन मिलेगा।2- रोमन रेंस और असली ब्लडलाइन WWE SmackDown में बवाल मचा सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस पर जब पिछले हफ्ते नए ब्लडलाइन ने हमला किया था, तो द उसोज़ उन्हें बचाने के लिए आए थे। बाद में सैमी ज़ेन ने आकर चीजों को संभाला और इसी कारण असली ब्लडलाइन का पलड़ा भारी रहा। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। SmackDown में रोमन और उनके साथियों का नए ब्लडलाइन से ब्रॉल हो सकता है।इस चीज की पहल नए ब्लडलाइन द्वारा की जा सकती है। हालांकि, Crown Jewel 2024 और SmackDown के आखिरी एपिसोड में असली ब्लडलाइन ने मिलकर दबदबा बनाया था, कुछ ऐसा ही उन्हें इस हफ्ते भी करना चाहिए। ऐसा करने से रोमन रेंस, उसोज़ और सैमी ज़ेन का तालमेल एक-दूसरे के साथ बेहतर हो जाएगा और विश्वास भी बढ़ सकता है।1- WWE दिग्गज रोमन रेंस खुद कुछ स्टार्स के पास जाकर मदद की मांग कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को WarGames मैच लड़ने के लिए पांचवें सदस्य की तलाश है। Raw के आखिरी एपिसोड में जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन सभी ने अपनी-अपनी ओर से पांचवें सदस्य की तलाश शुरू की। हालांकि, ऐसा लगा कि किसी को सफलता नहीं मिल पाई। SmackDown में भी यह स्टार्स अपने साथ आखिरी मेंबर को जोड़ने की कोशिश में लग सकते हैं। यहां रोमन रेंस भी उनका साथ दे सकते हैं।रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और वो लॉकर रूम लीडर भी माने जाते हैं। यही कारण है कि रोमन अगर खुद जाकर रेसलर्स से बात करेंगे, तो वो साथ आने के लिए तैयार हो सकते हैं। इस तरह का एंगल फैंस को बेहद पसंद आ सकता है। रोमन SmackDown के कुछ बड़े नामों से बातचीत करते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। हो सकता है कि कुछ रेसलर्स रोमन के साथ जुड़ने के मौके को स्वीकार कर लें।