3 बड़ी चीजें जो इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में Roman Reigns कर सकते हैं

WWE
WWE SmackDown का एपिसोड होगा धमाकेदार (Photo: WWE.com)

Things Roman Reigns Can Do On SmackDown: WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ को बड़ा झटका लगा। सोलो सिकोआ ने रोमन को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। सैमी जे़न ने भी आकर बाद में असली ब्लडलाइन का साथ दिया लेकिन उन्होंने गलती से रेंस को किक मार दी। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जे उसो ने सैमी को ब्लू ब्रांड में आने का निमंत्रण दिया है। SmackDown का आगामी शो काफी मजेदार होने वाला है। रोमन के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों पर नज़र डालेंगे जो असली ट्राइबल चीफ ब्लू ब्रांड में कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown में सैमी जे़न को झटका दे सकते हैं रोमन रेंस

Ad

Crown Jewel 2024 में सैमी ज़ेन की गलती से चीजें अब काफी अलग हो गई हैं। जिमी उसो कह चुके हैं कि सैमी ने ये जानबूझकर किया। हालांकि, जे उसो चीजें संभालने में लगे हुए हैं। अधिकतर लोगों को लगता है कि SmackDown में सैमी को रोमन माफ कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं भी हो सकता है।

सैमी को रोमन अविश्वसनीय कहकर ठुकरा सकते हैं। इसके अलावा वो ज़िला फाटू को अपने ग्रुप में लाने का ऐलान कर सकते हैं। कोई भी चीज संभव हो सकती है। फाटू पिछले कुछ समय से WWE में आने के संकेत दे रहे हैं। वो आकर रोमन की टीम को बढ़ावा दे सकते हैं।

#2 WWE SmackDown में सैमी जे़न के ऊपर अटैक कर सकते हैं रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और सैमी ज़ेन का इतिहास तगड़ा रहा है। दोनों के बीच मुकाबला भी हो चुका है। SmackDown में सैमी कह सकते हैं कि उन्होंने गलती से किक रोमन को मारी। रोमन इस चीज को नकार कर ज़ेन के ऊपर भरोसा ना करने की बात कह सकते हैं।

रोमन इस चीज को एक चाल के रूप में ले सकते हैं। रेंस का गुस्सा इतना बढ़ सकता है कि वो सैमी के ऊपर खतरनाक हमला कर दें। वो ये क्लियर कर सकते हैं कि असली ट्राइबल चीफ के साथ खिलवाड़ करने पर भारी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसा हुआ तो स्टोरी में और मजा आ जाएगा।

#1 WWE SmackDown में पॉल हेमन की हो सकती है वापसी

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2024 के बाद से रोमन रेंस अपनी लड़ाई पॉल हेमन के समर्थन के बिना लड़ रहे हैं। जून में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर हेमन के ऊपर खतरनाक अटैक किया था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं।

SmackDown के आगामी एपिसोड में हेमन की अनुपस्थिति के बारे में रोमन अपनी बात रख सकते हैं। रोमन उन्हें वापस आने के लिए कह सकते हैं। उसके बाद हेमन की धमाकेदार एंट्री देखने को मिल सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications