Things Roman Reigns Should Do Before WarGames: WWE सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2024) इवेंट का आयोजन कुछ हफ्तों बाद देखने को मिलेगा। इस इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। WWE ने WarGames मैच का ऐलान कर दिया है। रोमन रेंस (Roman Reigns), जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन टीम बनाकर सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ का सामना करेंगे। नए और असली ब्लडलाइन के इस मैच में बवाल मचने की उम्मीद है। हालांकि, अभी इसमें काफी समय है और इसी स्थिति को देखते हुए रोमन रेंस को कुछ बड़े कदम शो से पहले उठाने चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे, जो रोमन रेंस को Survivor Series में होने वाले WarGames मैच से पहले करनी चाहिए।3- WWE दिग्गज रोमन रेंस को जे उसो और सैमी ज़ेन से काफी मांगनी चाहिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की जे उसो और सैमी ज़ेन दोनों से अनबन रही है। वो इन चीजों को भुलाकर अभी साथ आ गए हैं। पिछले हफ्ते सैमी ज़ेन ने रोमन रेंस को जे उसो से माफी मांगने के लिए कहा था। उन्होंने उस समय तो ऐसा नहीं किया लेकिन अब अगर उन्हें मिलकर काम करना है, तो सभी दिक्कतों को खत्म करना चाहिए। रोमन की मदद के लिए उनके पूर्व साथी आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में रोमन को भी थोड़ा बड़ा दिल रखना चाहिए। रोमन को जे उसो से अपने खराब बर्ताव के लिए माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्हें सैमी ज़ेन पर कभी भरोसा नहीं करने और लगातार ईमानदारी पेश करने का बार-बार सबूत देने के लिए माफी मांगनी चाहिए। जे और सैमी ने अभी रोमन को माफ नहीं किया लेकिन आगे जाकर वो रोमन की माफी को स्वीकार कर सकते हैं। Survivor Series के पहले यह फैसला असली ब्लडलाइन की एकजुटता बढ़ा सकता है। 2- रोमन रेंस को पांचवें सदस्य को जोड़ने की स्थिति में परिवार के ही किसी सदस्य को WWE में लाना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में लगातार एक चीज का जिक्र हो रहा है, जो है परिवार। सैमी ज़ेन के इस एंगल में शामिल होने की स्थिति में भी परिवार वाली बात जोड़ी गई थी। हालांकि, वो पहले ब्लडलाइन का हिस्सा थे, इसी वजह से उन्हें शामिल किया गया। SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के सैगमेंट द्वारा पांचवें मेंबर के जुड़ने के संकेत मिले थे। अभी लग रहा है कि चार-चार सदस्यों का WarGames मैच होगा। हालांकि, अगर पांचवें सदस्य की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें परिवार वाली बात ध्यान रखते हुए फैसला लेना चाहिए। उन्हें रोस्टर में मौजूद किसी भी स्टार को जोड़ने के बजाय परिवार के एक सदस्य को WWE में लाना चाहिए और अपनी टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें फैमिली बिजनेस में कोडी रोड्स या किसी अन्य की मदद नहीं लेनी चाहिए। 1- सभी से सहमति लेकर हर फैसला WWE दिग्गज रोमन रेंस को लेना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस के साथ जुड़ने के लिए जे उसो ने बड़ी शर्त रखी थी। उन्होंने बताया था कि रोमन को सभी को एक जैसा रखना होगा। इसके साथ ही दिग्गज को सभी को सम्मान देना होगा। पिछले हफ्ते SmackDown में रोमन रेंस ने जब जे उसो और जिमी उसो पर गुस्सा दिखाया था, तो वो निराश होकर चले गए थे। बाद में जरूर उन्होंने रोमन रेंस का साथ देने के लिए मेन इवेंट सैगमेंट में एंट्री की थी। रोमन रेंस को अब अगर सभी का साथ चाहिए और अच्छी तरह काम करना है, तो बड़ा फैसला लेना होगा। उन्हें किसी भी चीज को करने से पहले सैमी ज़ेन और द उसोज़ से बातचीत करनी चाहिए। इसके बाद ही कदम उठाना चाहिए। इस तरह से चारों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ जाएगा और वो WarGames से पहले अच्छा तालमेल बैठा पाएंगे। इससे मैच में उन्हें बहुत मदद मिल सकती है।