Things Roman Reigns Should Do: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में कुछ वक्त के लिए फुल टाइम स्टार के रूप में काम करने वाले हैं। बता दें, रोमन SmackDown के आने वाले 5 एपिसोड में नियमित रूप से दिखाई देने वाले हैं। फिलहाल WWE में Crown Jewel का बिल्ड-अप जारी है। रेंस को इस दौरान कुछ बेहतरीन चीज़ें करके बिल्ड-अप को धमाकेदार बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस को WWE Crown Jewel से पहले जरूर करनी चाहिए।3- रोमन रेंस को WWE Crown Jewel के लिए जेकब फाटू या सोलो सिकोआ को मैच के लिए चैलेंज करना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postजैसा कि हमने बताया कि रोमन रेंस नियमित रूप से टीवी पर नज़र आने वाले हैं। यही कारण है कि रोमन का अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Crown Jewel में मैच लड़ने का मतलब बनता है। रेंस ने पिछले इवेंट Bad Blood में कोडी रोड्स के साथ मिलकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को हराया था।असली ट्राइबल चीफ की ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी अभी भी जारी है। यही कारण है कि उन्हें Crown Jewel के लिए सोलो सिकोआ या जेकब फाटू को सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज कर देना चाहिए। वैसे भी, रोमन रेंस ने WrestleMania XL के बाद से ही कोई सिंगल्स मैच नहीं लड़ा है और उन्हें ऐसा करने में और देरी नहीं करनी चाहिए।2- रोमन रेंस को WWE Bad Blood में द रॉक की वापसी के बारे में बात करनी चाहिए View this post on Instagram Instagram Postद रॉक ने Bad Blood में चौंकाने वाली वापसी की थी। रॉक इस इवेंट के बाद हुए SmackDown के एपिसोड में नज़र नहीं आए थे। फाइनल बॉस सोशल मीडिया के जरिए अपने इस रिटर्न को लेकर बात कर चुके हैं। बता दें, द ग्रेट वन की वापसी के बाद उनका रोमन रेंस के साथ स्टेयरडाउन हुआ था।रोमन ने अभी तक इस चीज़ को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। देखा जाए तो फैंस इस स्टेयरडाउन का साफ-साफ मतलब जानना चाहते हैं। यही कारण है कि रेंस को बिना देरी किए हुए Crown Jewel से पहले ही द रॉक की वापसी को लेकर बात करनी चाहिए।1- रोमन रेंस को जे उसो को WWE SmackDown में बुलाकर उनका विश्वास जीतने की कोशिश करनी चाहिए View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो इस हफ्ते Raw में जे उसो से मदद मांगने गए थे। हालांकि, मेन इवेंट जे ने अपने भाई से बात करने से भी इंकार कर दिया था। देखा जाए तो जे के ब्लडलाइन छोड़ने से पहले रोमन रेंस ने उनके साथ काफी बुरा व्यवहार किया था। शायद यही कारण है कि वो उनके फैक्शन में वापस नहीं आना चाहते हैं।इस वजह से रोमन रेंस को अपनी गलती मानते हुए आईसी चैंपियन को SmackDown में बुलाना चाहिए। इसके बाद रोमन को जे उसो का विश्वास जीतने की कोशिश करनी चाहिए। संभव है कि इसके बाद मेन इवेंट जे, रोमन और जिमी उसो के साथ ब्लडलाइन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो सकते हैं।