Things Roman Reigns Should Do SmackDown: WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स ने मिलकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू को हराया। जिमी उसो ने धमाकेदार वापसी कर रेंस और रोड्स की मदद की। अंत में द रॉक की एंट्री भी देखने को मिली। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब और मजेदार हो गई है। SmackDown का एपिसोड भी इस हफ्ते शानदार होने की उम्मीद है। असली ट्राइबल चीफ को शो के लिए शेड्यूल किया गया है। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस को जरूर करनी चाहिए।#3 WWE Bad Blood में मिली जीत और जिमी उसो की वापसी पर अपनी बात रखनी चाहिएBad Blood में कोडी रोड्स और रोमन रेंस ने पहली बार साथ मिलकर काम किया। इसकी किसी ने पहले उम्मीद नहीं की थी। टैग टीम मैच में दोनों की अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। जिमी उसो और रेंस का रीयूनियन भी हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को शानदार अंदाज में गले लगाया। SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस ने Bad Blood में मिली जीत को लेकर अपनी बात रखनी चाहिए। वो इसके जरिए सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के ऊपर निशाना भी साध सकते हैं। इसके अलावा जिमी उसो की वापसी पर उन्होंने प्यार भरा संदेश देना चाहिए। दोनों अगर फिर से एक-दूसरे के गले लगे तो फैंस खुश हो जाएंगे। #2 WWE Crown Jewel को लेकर बड़ा ऐलान करना चाहिएCrown Jewel 2024 का आयोजन 2 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। हमेशा की तरह इस बार भी शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। उम्मीद के मुताबिक असली ट्राइबल चीफ का जलवा भी इस इवेंट में देखन को मिलेगा। SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस ने Crown Jewel को लेकर बड़ा ऐलान करना चाहिए। वो सोलो सिकोआ या जेकब फाटू के खिलाफ वन-ऑन-वन मुकाबले की बात भी कह सकते हैं। वो कुछ ऐसा कह सकते हैं जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा। #1 WWE SmackDown में द रॉक को बुलाकर उनके साथ कंफ्रंट करना चाहिएBad Blood 2024 के अंत में द रॉक ने धमाकेदार वापसी कर सभी को चौंका दिया था। उनकी एंट्री का किसी को भी पता नहीं था। बड़ी बात ये है कि स्टेज एरिया से द ग्रेट वन ने रोमन रेंस, कोडी रोड्स और जिमी उसो को घूरकर देखा। SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस ने द रॉक को रिंग में बुलाकर उनसे बात करनी चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर आगे के लिए कुछ नई कहानियां निकल कर सामने आ सकती हैं। द रॉक और उनका आमना-सामना होगा तो कुछ ना कुछ बवाल जरूर मचेगा।