Things Should Happen Men's Royal Rumble Match: WWE द्वारा पिछले तीन दशकों से भी ज्यादा समय से Royal Rumble इवेंट के जरिए फैंस का मनोरंजन किया जा रहा है। हर साल ये सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। WWE यूनिवर्स द्वारा इसका पूरे साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच पर हर किसी का ध्यान होता है। Royal Rumble 2025 भी बहुत खास होने वाला है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जॉन सीना जैसे दिग्गज एक्शन में नज़र आएंगे। इसके अलावा कुछ बड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो मेंस Royal Rumble मैच 2025 में जरूर होनी चाहिए।#3 WWE Royal Rumble मैच 2025 में रोमन रेंस को लंबे समय तक रहना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postआगामी रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिलेगा। कुछ हफ्ते पहले पॉल हेमन ने इसका ऐलान किया था। लंबे समय बाद रेंस मुकाबले का हिस्सा होंगे। इस वजह से भी फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। रोमन अगर जल्दी एलिमिनेट हो गए तो मजा नहीं आएगा। उन्हें मुकाबले में ज्यादा समय तक रहना चाहिए। ऐसा हुआ तो फिर मुकाबले का रोमांच बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। कंपनी ने उनकी बुकिंग पर जरूर ध्यान देना चाहिए। अगर वो कम समय के लिए मैच में रहे तो फिर फैंस का गुस्सा फूट सकता है। #2 WWE Royal Rumble मैच 2025 में NXT स्टार्स की भी होनी चाहिए एंट्री View this post on Instagram Instagram PostNXT रोस्टर को अब हल्के में लेने की गलती किसी को भी नहीं करनी चाहिए। वहां पर कई स्टार्स मौजूद हैं जिन्होंने बहुत कम समय में फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। WWE द्वारा भी इनके ऊपर खास ध्यान दिया जा रहा है।आगामी मेंस Royal Rumble मैच में कुछ NXT स्टार्स को भी मौका देकर उनकी एंट्री कराई जानी चाहिए। ट्रिक विलियम्स, ओबा फेमी और ईथन पेज जैसे रेसलर्स का बड़े मुकाबले में जलवा दिखेगा तो मजा जाएगा। WWE के सराहनीय कदम से कहीं ना कहीं इन सभी को आगे जाकर फायदा होगा।#1 WWE दिग्गज द रॉक को देना चाहिए सरप्राइजमेंस Royal Rumble मैच 2025 में द रॉक की एंट्री की संंभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं। वो आकर सभी को बहुत बड़ा तोहफा दे सकते हैं। वैसे भी द ग्रेट वन कब क्या कर दें किसी को कुछ पता नहीं होता है। रॉक को इस बड़े मुकाबले में 30वें नंबर पर एंट्री करनी चाहिए। इसके कहीं ना कहीं कंपनी को भी फायदा होगा। साथ ही साथ मुकाबले के खतरनाक अंत होने की उम्मीदें भी बढ़ जाएंगी। WWE ने जरूर रॉक की इस अंदाज में बुकिंग करनी चाहिए।