Things Should Happen Raw Netflix Debut: WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। चार बड़े मुकाबले तय किए हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच होने वाले ट्राइबल कॉम्बैट मैच पर सभी की नज़रें टिकी हैं। WWE ने इसे ऐतिहासिक बनाने की ठान ली है क्योंकि नया अध्याय अब शुरू होने वाला है। ट्रिपल एच और उनकी टीम से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। शो में दिग्गजों की वापसी भी देखने को मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम उन 3 बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो Raw के Netflix डेब्यू शो में जरूर होनी चाहिए।#3 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस और सीएम पंक को जीत मिलनी चाहिए View this post on Instagram Instagram Postट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन रेंस को जीत मिलेगी तो सभी को अच्छा लगेगा। पिछले साल Crown Jewel इवेंट में सोलो सिकोआ ने रेंस को पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी। सिकोआ के हाथों फिर से रोमन पिन हुए तो ये चीज किसी को भी बर्दाश्त नहीं होगी। कंपनी ने इस लिहाज से रोमन को जीत के लिए ही बुक करना चाहिए।शो में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच भी सिंगल्स मुकाबला होने वाला है। दोनों की राइवलरी अभी तक शानदार रही है। पंक की फैन फॉलोइंग के बारे में आप सभी जानते हैं। उनकी हार शायद ही फैंस देखना चाहेंगे। WWE ने साल 2025 की शुरुआत में उन्हें भी जीत का तोहफा देना चाहिए।#2 WWE दिग्गज द रॉक की होनी चाहिए वापसीअक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood के अंत में द रॉक ने चौंकाने वाली वापसी की थी। उन्होंने रोमन रेंस, कोडी रोड्स और जिमी उसो को घूरकर देखा और फिर चले गए। मजेदार बात ये है कि तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। Survivor Series 2024 में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में भी उनकी एंट्री नहींं हुई।Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में द ग्रेट वन का आना बनता है। अगर ट्राइबल कॉम्बैट मैच में उनकी दखलअंदाजी हुई तो फिर और मजा आ जाएगा। WWE ने शो के लिए रॉक की वापसी को जरूर बुक करना चाहिए।#1 WWE Royal Rumble 2025 को लेकर कोई ब्लॉकबस्टर ऐलान होना चाहिएRoyal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होगा। अब ज्यादा वक्त इस जबरदस्त इवेंट के प्रसारण में नहीं बचा है। शो के बिल्डअप की शुरुआत करने के लिए Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड से अच्छी कोई दूसरी जगह नहीं हो सकती है।आगामी ऐतिहासिक एपिसोड में Royal Rumble को लेकर कोई ना कोई बड़ा ऐलान जरूर होना चाहिए। किसी दिग्गज द्वारा रंबल मैच में अपनी एंट्री की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा कोई तगड़ा मुकाबला भी तय किया जा सकता है।